Doordrishti News Logo

सड़क पर हंगामा युवक युवती में मारपीट

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सड़क पर हंगामा युवक युवती में मारपीट। शहर के रातानाडा क्षेत्र में शनिवार आधी रात को एक युवक और युवती के बीच जमकर हाथापाई हो गई। इस मारपीट व हंगामे का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि यह घटना रातानाडा स्थित बी-12 क्लब के बाहर की है, जहां दोनों के बीच कहासुनी के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। वायरल वीडियो में युवक और युवती एक-दूसरे के साथ हाथापाई करते नजर आ रहे हैं।

बिना मुआवजा खेतों से बिजली लाइन निकालने पर हाईकोर्ट की रोक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,दोनों शराब के नशे में धुत थे और मुख्य सडक़ पर ही हंगामा करने लगे, जिससे आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थिति बिगड़ती देख मौके पर मौजूद एक अन्य युवक ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया,जिसके बाद मामला शांत हुआ। हालांकि,इस दौरान सडक़ पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।