Doordrishti News Logo

बैंक डिटेल्स लेकर खाते से 1.32 लाख रुपए निकाले

शहर की महिला को झारखंड में बैठे ठग ने बनाया शिकार

जोधपुर,बैंक डिटेल्स लेकर खाते से 1.32 लाख रुपए निकाले।साइबर ठग इन दिनों ठगी के नएनए तरीके अपना रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र में साइबर ठगों ने एक महिला को शिकार बनाकर उसके खाते से रुपए निकाल लिए। ठगों ने महिला के बैंक अकाउंट की डिटेल्स लेकर उसे झांसे में लिया और एक लाख 32 हजार रुपए की ठगी कर ली। कुछ दिनों बाद बैंक बैलेंस चैक किया तो खाते से रुपए गायब पाकर महिला के होश उड़ गए। अब महिला की ओर से थाने में रिपोर्ट देकर साइबर ठग के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है।

यह भी पढ़ें – 75 हजार का इनामी भीलवाड़ा पुलिस के सिपाही की हत्या का वांटेड गिरफ्तार

थाने में दी रिपोर्ट में बोरुंदा निवासी निर्मला शर्मा ने बताया कि गत 29 मार्च को सुबह 10 बजे उसके खाते से 1 लाख 32 हजार रुपए की साइबर ठगी हो गई। उसके पीएनबी बैंक के खाते से झारखंड निवासी पंकज कुमार दास ने पैसे निकाल दिए। कई दिनों तक इसका पता नहीं चला। गत 26 अप्रैल को निजी काम को लेकर उन्होंने रुपए ट्रांसफर करना चाहे तो रुपए ट्रांसफर नहीं हुए। इस पर बैंक बैलेंस चैक किया तो खाते में पैसे गायब थे। पड़ताल करने पर ठगी का पता चला। अब महिला ने पंकज कुमार नाम के युवक के खिलाफ रिपोर्ट दी है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। साइबर ठग इन दिनों लॉटरी खुलने,गाड़ी बुकिंग, बैंक कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लोगों को शिकार बना रहे हैं। पुलिस ने आमजन को साइबर ठगी से बचाव के लिए सावधान रहने की अपील की है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जोधपुर विकास प्राधिकरण का 1789 करोड़ का बजट पारित

February 24, 2026

जीवण माता मंदिर में फागोत्सव: होरी गायन से श्रद्धालु सराबोर

February 24, 2026

जन अभियोगों के समन्वित प्रयासों से त्वरित समाधान सुनिश्चित करें-कलेक्टर

February 24, 2026

पटवार सीधी भर्ती परीक्षा-2025 के चयनितों को नियुक्ति आदेश जारी

February 24, 2026

जोधपुर रेल मंडल में दिव्यांग यात्रियों को बड़ी सुविधा

February 24, 2026

सरदारपुरा का चेटीचण्ड महोत्सव 20 मार्च से,तैयारियों को लेकर हुई बैठक

February 24, 2026

पं.एसके जोशी बेस्ट एस्ट्रो एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित

February 24, 2026

ट्रैक्टर के पीछे लगी कंप्रेशर मशीन चोरी,विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी

February 24, 2026

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 50 लाख का फ्रॉड

February 24, 2026