Doordrishti News Logo

संरक्षित रेल संचालन के लिए लोको पायलटों के परिवारों की भूमिका महत्वपूर्ण

  • जोधपुर डीआरएम ने लोको पायलटों की पत्नियों से किया सीधा संवाद
  • पॉवर विंग ने किया रनिंग स्टाफ फैमिली सेमिनार का आयोजन

जोधपुर, उत्तर-पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल पर पावर विंग के तत्वावधान में रनिंग स्टाफ फैमिली सेमिनार आयोजित किया गया। डीआरएम गीतिका पांडेय की पहल पर आयोजित इस एक दिवसीय सेमिनार में जोधपुर मंडल पर कार्यरत 64 लोको पायलटों व सहायक लोको पायलटों ने सपरिवार भाग लिया।

सेमिनार संयोजक मंडल यांत्रिक इंजीनियर (शक्ति) रवि मीणा ने बताया कि डीआरएम ऑफिस सभागार में आयोजित सेमिनार में डीआरएम गीतिका पांडेय ने लोको पायलटों की पत्नियों से सीधा संवाद किया और संरक्षित ड्यूटी करने में लोको पायलटों की मदद करने और उन्हें तनाव मुक्त रखने की सलाह दी।

सेमिनार में डीआरएम ने लोको पायलटों के परिवारों से घर में उन्हें तनावमुक्त रखने जैसा माहौल विकसित करने का आह्वान करते हुए कहा कि लोको पायलट भारतीय रेल की सबसे महत्वपूर्ण धूरी है और उन्हें तनाव मुक्त रखकर संरक्षित रेल संचालन के लिए सजग रखने की जिम्मेदारी उनके परिवार की सबसे ज्यादा होती है। इस अवसर पर लोको पायलटों के परिजनों को संरक्षण संबंधी वीडियो के जरिए लोको कैब व परिचालन से अवगत कराया गया।

सेमिनार को अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज जैन, ऋषिकेश झा,सहायक लोको पायलट निशा चौधरी, लोको पायलट प्रदीप विमल, डीआर सेन, अनूप त्रिवेदी, राजेश कुमार यादव, योगेश सिसोदिया, राजेंद्र सिंह व केके मीणा इत्यादि ने अपने विचार व्यक्त किए। प्रारंभ में शकुंतला ने डीआरएम को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया जबकि कार्यक्रम का संचालन मुख्य लोको निरीक्षक डीआर सेन ने किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बजट एक समग्र समावेशी है जिसमें 2027 का विजन है-पटेल

February 15, 2026

संसदीय कार्य एवं  न्याय मंत्री  श्री जोगाराम पटेल ने जोधपुर शहर जिला  भाजपा द्वारा आज 14 फ़रवरी शनिवा...

February 15, 2026

स्व.रजनी जोशी की पुस्तक राज्यपाल को भेंट

February 15, 2026

ट्रेन में मिला लावारिस ट्रॉली बैग आरपीएफ के सुपुर्द

February 15, 2026

पत्रकारों को रेल प्रदत्त यात्रा रियायतों को पुनः बहाल किया जाए - सांसद डांगी

February 15, 2026

राजभाषा हिंदी में उत्कृष्ट कार्य हेतु कई केंद्रीय कार्यालय सम्मानित

February 15, 2026

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी संक्षिप्त प्रवास पर जोधपुर पहुंचे

February 15, 2026

शातिर ने आरटीओ ई-चालान ऐप इंस्टाल कर खाते से निकाले 18.60 लाख

February 14, 2026

एसबीआई व आईडीबीआई बैंक की विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत का आयोजन

February 14, 2026

You missed