Doordrishti News Logo

जोधपुर, भारत स्काउट गाइड राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली के तत्वाधान में 16 डेज ऑफ़ एक्टिविज्म के तहत  राष्ट्रीय स्तरीय वेबीनार का आयोजन किया गया। जिसमें भारत के विभिन्न राज्यों से 10 से 12 वर्ष की गाइड छात्राओं ने सहभागिता की। इस वेबीनार में राजस्थान प्रदेश से चयनित जोधपुर जिले के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रोहिचा खुर्द की गाइड कैप्टन  शशि शर्मा के नेतृत्व में गाइड संजना बामणिया, टीना कंवर, नीतू वैष्णव, वर्षा पटेल, माया व किरण पटेल ने सहभागिता कर राजस्थान को गौरवान्वित किया है।

सीओ गाइड सुयश लोढ़ा ने बताया कि भारत स्काउट गाइड द्वारा  विभिन्न गतिविधियों का वर्चुअल आयोजन किया जा रहा है इस वेबीनार में राजस्थान से कुल 8 गाइड्स का चयन में 6 गाइड्स जोधपुर से एवं दो गाइड बीकानेर से राष्ट्रीय सेमिनार के लिए किया गया। उक्त चयनित बालिकाओं को स्टॉप द वायलेंस पाठ्यक्रम के अनुरूप नॉट हर फॉल्ट और स्टॉप विक्टिम ब्लेमिंग की विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जानकारी दी गई। सहायक राज्य संगठन आयुक्त संतोष निर्वाण, सीओ गाइड सुयश लोढा, सीओ गाइड ज्योति महात्मा एवं  रोवर स्काउट प्रदीप घारू व लवलेश शर्मा ने वेबीनार के दौरान प्रदेश संगठन की ओर से सहभागिता कर रही गाइड्स को कोऑर्डिनेट किया एवं स्टॉप द वायलेंस एक्टिविटी पैक की जानकारी दी। राष्ट्रीय स्तर की वेबीनार में राजस्थान का सफलतम प्रतिनिधित्व करने पर पूर्व महापौर डॉ. ओम कुमारी गहलोत एवं मंडल सचिव डॉ. कमल मोहनोत, सहायक राज्य संगठन आयुक्त विनोद दत्त जोशी एवं प्रधानाचार्य रूपाराम राठौड़ ने रोहिचाखुर्द की गाइड छात्राओं की भूरिभूरि प्रशंसा करते हुए बधाई दी।

Related posts:

दीक्षा ओझा को राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट महिला कर्मचारी पुरस्कार

March 2, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर आरपीटीसी कई आयोजन हुए

February 28, 2026

बासनी स्टेशन पर कर्मचारी शिकायत व स्वास्थ्य जांच शिविर संपन्न

February 27, 2026

फाल्गुनी उत्सव में भक्ति के रंगों में सराबोर हुए श्रद्धालु

February 27, 2026

संरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, परियोजनाएं समय पर पूरी करें: जीएम

February 26, 2026

सौंदर्यकरण कार्य का किया शिलान्यास

February 26, 2026