Doordrishti News Logo

आंखों में मिर्च डालकर सुनार को लूटा था

जोधपुर, शहर के लूणी थाना इलाके में तीन साल बाद आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर लूट की वारदात करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

लूणी थानाधिकारी सीताराम ने बताया  कि साल 2018 से फरार चल रहे नागौर के डेह निवासी प्रेमसिंह पुत्र नारायण सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी प्रेमसिंह ने अपने  साथी रमेश सोनी के साथ मई 2018 में शुभदंड सीनली रोड पर स्वरूप चंद सोनी की आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर सोने चांदी के जेवरात व नकदी लूट लिए थे।

मामले में पुलिस ने पूर्व में आरोपी रमेश सोनी को गिरफ्तार कर लिया था, प्रेमसिंह लगातार फरार चल रहा था। जिसे भी पुलिस ने गुरूवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की टीम में कांस्टेबल सियाराम एवं अतुल कुमार ने उल्लेखनीय भूमिका निभाई।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026