Doordrishti News Logo

टैक्सी मेें सवार महिला से पर्स छीन कर भागा लुटेरा

पर्स में 7 हजार की नगदी के साथ मोबाइल और एटीएम कार्ड थे

जोधपुर,टैक्सी मेें सवार महिला से पर्स छीन कर भागा लुटेरा। शहर के नेहरू पार्क रोड पर टैक्सी मेें सवार एक महिला के हाथ से बाइक सवार बदमाश पर्स लूट कर ले गया। पर्स में सात हजार की नगदी के साथ दो एटीएम कार्ड,मोबाइल,आधार कार्ड एवं चांदी के आभूषण रखे हुए थे। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज से लुटेरे की तलाश में जुटी है।

यह भी पढ़ें – गुरुओं का तालाब क्षेत्र में उमंग और उल्लास से हुआ होलिका दहन

मूलत: चारण समाज भवन के सामने समदड़ी रोड बालोतरा हाल हुडको क्वार्टर गोपाल सोपाल धाम के नजदीक रहने वाले रौनक पुत्र राजेंद्र दवे की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसकी माताजी 24 मार्च की दोपहर में पैसेंजर टैक्सी में सवार होकर घर की तरफ आ रही थी। तब नेहरू पार्क के पास में टैक्सी के पहुंचने पर पीछे से एक बाइक पर बदमाश आया और टैक्सी में बैठी उसकी माताजी के हाथ से पर्स छीन कर ले गया। टैक्सी चालक द्वारा पीछा भी किया गया। मगर लुटेरा तेजी से भाग निकला।

रिपोर्ट के अनुसार पर्स में 7 हजार रुपए,मोबाइल,दो एटीएम कार्ड, आधार कार्ड और चांदी के छोटे मोटे आभूषण पायल जोडिय़ां,विधुड़ी आदि थे। मामले में सरदारपुरा थाने में लूट की रिपोर्ट दी गई है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

महावीरपुरम में धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

April 3, 2026

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 25 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तार

April 3, 2026