Doordrishti News Logo

लुटेरी दुल्हन पहले से शादीसुदा निकली,गहने नगदी लेकर चंपत

पीड़ित पति को झूठे केस में फंसाने की दे रही धमकियां

जोधपुर,लुटेरी दुल्हन पहले से शादीसुदा निकली,गहने नगदी लेकर चंपत।शहर के महामंदिर स्थित पावटा सी रोड पर रहने वाले एक युवक की शादी गुजरात की युवती से पिछले साल कराई गई। वह शादी के बाद से ही रूखा व्यवहार करने के साथ पति से मारपीट करती। वह मौका पाकर घर से नगदी जेवरात लेकर भाग गई। पीडि़त को अब पता लगा कि वह पहले से ही शादीसुदा है। आरोपी युवती पीडि़त को झूठे केस में फंसाने की बात कहकर रुपयों की डिमाण्ड कर रही है। महामंदिर थाने में इस बाबत कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने युवती, उसकी मां,भाई,बहनोई सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें – संभाग का प्रथम टोटल फीमर प्रत्यारोपण सफल

महामंदिर पुलिस ने बताया कि मूल रूप से सिरोही जिले के हीरागर हाल पावटा सी रोड पर रहने वाले एक युवक की तरफ से केस दर्ज करवाया गया है। इसका कहना है कि उसकी शादी वर्ष 2022 में गुजरात की रहने वाली खुशबू के साथ हुई थी। शादी हिंदू रीतिरिवाज के साथ हुई। मगर शादी के बाद से ही खुशबू का व्यवहार रूखा रहा और वह उससे मारपीट करती थी। खुशबू कुछ दिन बाद ही घर से जेवरात नगदी आदि लेकर चंपत हो गई। जब उससे बात की तो वह झूठे केस में धमकाने लगी और रुपयों की डिमाण्ड की। पीडि़त युवक ने खुशबू के बहन-बहनोई से बात की तो उन लोगों ने भी झूठे केस में फसाने की धमकी दी। सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर उसे झूठे केसबाजी में फंसाने की धमकी दी जा रही है।
पीडि़त युवक ने रिपोर्ट में बताया कि अब उसे पता लगा कि खुशबू पहले से शादीसुदा है और अविवाहित बताकर उसके साथ शादी करवाई गई। महामंदिर पुलिस ने धोखाधड़ी एवं धमकाने का केस दर्ज कर जांच आरंभ की है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सूर्यकिरण एरोबैटिक व सारंग हेलिकॉप्टर डिस्प्ले देख दर्शक हुए अभिभूत

February 23, 2026

आयुर्वेद विश्वविद्यालय में प्रो.डॉ. गोविंद प्रसाद गुप्ता को नई जिम्मेदारी

February 23, 2026

विश्व स्काउट दिवस पर विश्व कल्याण व सेवा की ली शपथ

February 23, 2026

चुनाव संचालन के लिए ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण सम्पन्न

February 23, 2026

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी मोदी के मन की बात

February 23, 2026

कार वाश के लिए वर्कशॉप में अवैध जल कनेक्शन,केस दर्ज

February 22, 2026

चोरों ने दो सूने मकानों में लगाई सैंध: नगदी जेवरात पार

February 22, 2026

आरएसी का सिपाही ड्यूटी पर नहीं पहुंचा,छह दिन से लापता

February 22, 2026

जोधपुर जेल में बंदी के पास मिला सिगरेट का पैकेट,केस दर्ज

February 22, 2026