Doordrishti News Logo

रोडवेज बस अनियंत्रित होकर अरोड़ा सर्किल पर चढ़ी, कोई हताहत नहीं

जोधपुर, शहर के रेजीडेंसी रोड पर अरोड़ा सर्किल के समीप शुक्रवार की देर रात जोधपुर जालोर डिपो की एक रोडवेज बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढऩे के बाद सर्किल को तोड़क़र अंदर घुस गई।
बताया जाता है कि शुक्रवार की रात जालोर से जोधपुर आ रही रोडवेज बस के सामने अचानक एक पिकअप आ गई। पिकअप को बचाने के प्रयास में तेज रफ्तार के साथ बस महेन्द्र नाथ अरोड़ा सर्किल पर चढ़ गई।

गनीमत यह रही कि इसमें सवार यात्रियों को कोई गंभीर चोट नहीं आई और बड़ा हादसा टल गया। सूत्रों के मुताबिक पिकअप को बचाने के प्रयास में चालक ने बस को तेजी से घुमाया। तेज रफ्तार के कारण वह नियंत्रण नहीं रख पाया और बस तेज धमाके के साथ दीवार व रैलिंग के ऊपर से होते हुए सर्किल पर जाकर थम गई। शनिवार की सुबह पुलिस बस व पिकअप को थाने ले गई।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: