Doordrishti News Logo

डेगाना-मेड़ता रोड रेलखंड पर दो दिन सड़क यातायात रहेगा बंद

  • वैकल्पिक मार्ग सुझाए
  • एलसी 99 होगा आरयूबी लॉन्चिंग कार्य

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),डेगाना-मेड़ता रोड रेलखंड पर दो दिन सड़क यातायात रहेगा बंद। डेगाना-मेड़ता रोड रेलखंड में समपार फाटक संख्या सी-99 पर आरयूबी (रेल अंडर ब्रिज) लॉन्चिंग कार्य के चलते 24 और 30 मार्च को सड़क यातायात पूरी तरह अवरुद्ध रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया कि सुगम रेल संचालन के लिए यह कार्य किया जा रहा है। इसके तहत मेड़ता यार्ड में मानवयुक्त एलसी संख्या-99 के स्थान पर पुल के नीचे सड़क सबवे का निर्माण किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि एलसी संख्या-1 (मेड़ता रोड-मेड़ता सिटी,किमी 0/7-8),एलसी संख्या-99(डेगाना- मेड़ता रोड,किमी 520/ 1-2) और एलसी संख्या-99ए (मेड़ता रोड बाईपास,किमी 0/7-8) पर एलसी संख्या-99 (डेगाना-मेड़ता रोड, किमी 520/1-2) की आरयूबी लॉन्चिंग के कारण 24 व 30 मार्च को सड़क यातायात बंद रहेगा।

तिजनियों के निकाली जलकलश यात्रा

रेलवे प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि यातायात में असुविधा से बचने के लिए जारोड़ा से मेड़ता रोड/मेड़ता सिटी तथा इसके विपरीत आवागमन के दौरान वैकल्पिक मार्ग अपनाएं। इसके लिए डेगाना-मेड़ता रोड खंड में आरयूबी क्रमांक 66ए (किमी 518/7-8),आरयूबी क्रमांक 65 ए (किमी 517/2-3) या आरयूबी क्रमांक 65बी (किमी 515/4-5) का उपयोग किया जा सकता है ताकि लॉन्चिंग कार्य सुरक्षित और निर्बाध रूप से पूरा किया जा सके।

Related posts: