Doordrishti News Logo

घर व एसयूवी में आग लगाने का इनामी अपराधी गिरफ्तार

पहले से दर्ज हैं दो दर्जन मामले

जोधपुर,घर व एसयूवी में आग लगाने का इनामी अपराधी गिरफ्तार। बनाड़ पुलिस ने एक घर व एसयूवी में आग लगाने के तीन हजार रुपए के इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ पहले से दो दर्जन मामले दर्ज हैं। धानाधिकारी प्रेमदान रतनु ने बताया कि गत वर्ष दिसंबर में मलार थाना पीपाड़ हाल एकता नगर रमजान का हत्था निवासी शोभाराम जाट ने आपसी रंजिश में एक घर और वहां खड़ी स्कॉर्पियो में आग लगा दी थी। तब से ही आरोपी शोभाराम फरार चल रहा था।

यह भी पढ़ें – राज्य में एग्जिट पोल पर पूर्ण प्रतिबंध

उसके खिलाफ पहले से ही अलग- अलग थानों में करीब दो दर्जन मामले दर्ज हो रखे हैं। उस पर तीन हजार का इनाम भी घोषित किया गया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस आयुक्त राजेन्द्र सिंह व पुलिस उपायुक्त पूर्व आलोक श्रीवास्तव के निर्देशानुसार व अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त विरेन्द्र सिंह व सहायक पुलिस आयुक्त मण्डोर पीयूष कविया के सुपरविजन में राज्य सरकार की 100 दिवसीय कार्ययोजना के मद्देनज थाना स्तर पर टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना पर अभियुक्त शोभा राम जाट को गिरफ्तार किया गया है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री के खिलाफ सघन अभियान

July 16, 2026

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

July 16, 2026

कार सवार युवकों से मारपीट के आरोपी कोर्ट में पेश

July 16, 2026

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

July 16, 2026

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

July 16, 2026

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

July 16, 2026

हर्षोल्लास से मनाया ज्ञानोदय स्कूल का स्थापना दिवस

July 16, 2026

प्रो.गोविंद गुप्ता ने आयुर्वेद विवि कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण किया

July 16, 2026

राजकीय नर्सिंग कॉलेज में अंगदान महादान पर हुई प्रतियोगिता

July 16, 2026