Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के आखलिया चौराहा के पास में सोमवार को बाइक सवार युवक ने वृद्ध को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल वृद्ध को मथुरादास माथुर अस्पताल लाया गया। मगर कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। पुत्र की रिपोर्ट पर बाइक सवार के खिलाफ केस दर्ज किया गया। शव का पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन को सौंपा। प्रतापनगर पुलिस ने बताया कि चांदणा भाखर निवासी जगदीश प्रजापत ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसक वृद्ध पिता 70 साल के पूनाराम प्रजापत मसूरिया स्थित अपने भाई से मिलने गए थे। भाई से मिलकर लौट रहे थे। आखलिया- न्यू कोहिनूर सिनेमा के बीच में एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। तब उन्हें उपचार के लिए एमडीएमएच ले लाया गया। मगर कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार वृद्ध पूनाराम पैदल थे और बाइक सवार ने पीछे से टक्कर मारी और वह नीचे गिर गए, इससे घायल हो गए मंगलवार को कार्रवाई कर शव परिजन को सौंपा गया।

Related posts:

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026

पीछा कर मादक पदार्थ तस्कर को पकड़ा 86 ग्राम एमडी बरामद

October 12, 2026