Doordrishti News Logo
  • बच्ची पर भी हमले का प्रयास
  • आरोपी पति गिरफ्तार

जोधपुर, शहर के चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड सेक्टर 20 में शनिवार की रात पति ने अपनी पत्नी व बच्ची पर इलेक्ट्रीक कटर से हमला किया। बच्ची बच गई मगर उसकी मां के सीने और हाथ पर चोट लगने से जख्मी हो गई। अस्पताल में भर्ती करवाने के बाद केस दर्ज किया गया। पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घटना से कुछ देर पहले ही पति पत्नी अशोक उद्यान घूम कर घर लौटे थे। आरंभिक पड़ताल में इनमें आपसी अनबन की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस की तरफ से जांच की जा रही है।

चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड थानाधिकारी लिखमाराम ने बताया कि सेक्टर 20/8 में रहने वाली भावना उर्फ भूमि की तरफ से अपने पति हिमांशु परमार के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया। इसमेें बताया कि उसकी शादी मुंबई निवासी हिमांशु परमार पुत्र सुरेश परमार के साथ वर्ष 2012 में हुई थी। शादी के बाद वह मुंबई रही और सात साल पहले वह पति के साथ यहां चौहाबो सेक्टर 20 में किराए पर रहने लगी। उसकी एक छह साल की बेटी किंजर है। उसका पति निजी अस्पताल के पास में कृष्णा फर्नीचर पर कार्य करता है। शनिवार को दिन में वह तीन बजे घर आ गया था। बाद में खाना खाकर सो गया। शाम को पति पत्नी घूमने लिए अशाोक उद्यान गए थे। रात दस बजे लौटे थे।

रात में उसकी बेटी का मोबाइल डिस्चार्ज होने पर पति चार्ज लगाने के लिए उठा था। तब वह सोने लगी थी। इस बीच घर में अंधेरा था और उसके पति हिमांशु ने इलेक्ट्रीक कटर से हमला कर दिया। बचाव करते समय उसके हाथ व सीने पर कटर लग गया। उसने बच्ची किंजर पर भी हमले का प्रयास किया। बचने के लिए भावना ने कटर का स्वीच ऑफ कर दिया और वह बेटी को लेकर बाहर आ गई। थानाधिकारी लिखमाराम ने बताया कि घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। उसके पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरंभिक पड़ताल में दोनों में आपसी अनबन की बात सामने आई है। अन्य कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026