Doordrishti News Logo

रिटायर्ड एएसपी के पुत्र का मोबाइल हैक कर 42 हजार निकाले

शातिरों ने दिल्ली में बैठकर खाते से निकाले रुपए

जोधपुर,रिटायर्ड एएसपी के पुत्र का मोबाइल हैक कर 42हजार निकाले। शहर में रहने वाले पुलिस से सेवानिवृत एएसपी के पुत्र का मोबाइल किन्हीं शातिरों ने हैक कर डाला। खाते से तीन बार में 42 हजार 3 रुपए निकाल लिए। पहली बार में 3 रुपए निकाले फिर दो बार में 42 हजार रुपए निकाले गए।

इसे भी पढ़िए – वीर बाल दिवस:भाजपा ने लगायी प्रदर्शनी

25 को क्रिसमस का बैंकों में भी अवकाश था,ऐसे में शातिरों ने क्रिसमस पर वारदात की। इस बारे में अब महामंदिर थाने में रिपोर्ट दी गई है। महामंदिर पुलिस ने बताया कि घटना को लेकर रूप नगर महामंदिर में रहने वाले सेवानिवृत एएसपी दिनेश सिंह रोहडिया पुत्र लक्ष्मीदान की तरफ से रिपोर्ट दी गई।

इसमें बताया कि उनके पुत्र नवदीप सिंह का फोन 25 दिसम्बर की सुबह नौ बजे किन्हीं शातिरों ने हैक कर दिया। फिर उसके एसबीआई बैंक खाता राइका बाग से 42 हजार 3 रुपए निकाल लिए। पहली बार में 3 रुपए फिर दो बार में 35 हजार व 7 हजार रुपए निकाले गए।

वाट्सएप पर भेजा कोरियर एड्रेस अपडेट एप
शातिरों ने फोन हैक करने से पहले वाट्सएप पर एक फेक मैसेज कोरियर एड्रेस अपडेट एप के नाम से भेजा। फिर वारदात को अंजाम दिया गया। अपडेट किए जाने पर फोन हैक हो गया।

दिल्ली में बैठकर दिया वारदात को अंजाम 
आरंभिक पड़ताल में पता लगा कि हैकरों ने दिल्ली के वजीराबाद खजूरीखास में बैठकर यह वारदात की है। मोबाइल नंबर किसी करण राठौड़ एवं प्रोतिक मिस्त्री के प्रतीत हो रहे हैं। ठगी की वारदात का पता लगने पर तुरंत साइबर साइट पर शिकायत दी गई। वक्त बैंकों में भी अवकाश था। खातों को होल्ड करवाया गया है।

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026