Doordrishti News Logo

जोधपुर, डॉ एसएन मेडिकल कॉलेज सहित प्रदेश के विभिन्न मेडिकल कॉलेज में रेजिडेंट्स डॉक्टर्स ने अपनी लंबित मांगों को लेकर काली पट्टी बांधकर काम किया। वह दो दिनों तक काली पट्टी बांधकर काम करेंगे। इसके बाद भी उनकी मांगें पूरी नहीं होने पर 14 से 16 मई तक रोज सुबह 1 घंटे का कार्य बहिष्कार किया जाएगा। फिर भी मांगें नहीं मानने पर कठोर कदम उठाने की चेतावनी दी है।

रेजिडेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र ने बताया कि मांगों को लिखित और मौखिक तौर पर कई बार डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को बताया गया और राज्य सरकार को भी अवगत करवाया है लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। उनकी प्रमुख मांग पीजी बैच 2018 की परीक्षा तय समय पर मई के आखिरी सप्ताह में पूर्ण करवाने या वन टाइम रिलेक्सेशन देते हुए सभी को प्रमोट करने की है, ताकि रेजिडेंट्स को मानसिक और वित्तीय नुकसान ना हो।

फ्रेशर व इन सर्विस रेजिडेंट की 3 साल के बाद रेजिडेंट अवधि को वन टाइम एग्जाम मानकर एकेडमिक सीनियर रेजिडेंसी में काउंट करने का आदेश जारी किया जाए तथा आगामी यूपीएससी, आरपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर एग्जाम की योग्यता में इस अवधि को गिना जाए और वेतन वृद्धि करने की जाए।

ये भी पढ़े – बुधवार को 9 प्रतिष्ठान सीज

रेजिडेंट्स के परिवार जनों को प्राथमिकता के साथ वैक्सीन लगवाई जाए। डॉ. राजेंद्र ने कहा कि सरकार द्वारा मांगें नहीं मानी जाती है तो सभी रेजिडेंट्स 13 मई को भी काली पट्टी बांधकर कार्य कर विरोध जताएंगे। इसके बाद 14 मई से 16 मई तक सुबह 8 से 9 बजे तक कार्य बहिष्कार करेंगे।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026