Doordrishti News Logo

जोधपुर। डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट्स डॉक्टर्स ने गुरुवार को दूसरे दिन भी अपनी लंबित मांगों को लेकर काली पट्टी बांधकर काम किया। मांगें पूरी नहीं होने पर अब 14 से 16 मई तक रोज सुबह 8 से 9 बजे तक एक घंटे का कार्य बहिष्कार किया जाएगा। फिर भी मांगें नहीं मानने पर कठोर कदम उठाने की चेतावनी दी है।

रेजिडेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र ने बताया कि मांगों को लिखित और मौखिक तौर पर कई बार डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को बताया गया और राज्य सरकार को भी अवगत करवाया है लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। उनकी प्रमुख मांग पीजी बैच 2018 की परीक्षा तय समय पर मई के आखिरी सप्ताह में पूर्ण करवाने या वन टाइम रिलेक्सेशन देते हुए सभी को प्रमोट करने की है, ताकि रेजिडेंट्स को मानसिक और वित्तीय नुकसान ना हो।

फ्रेशर व इन सर्विस रेजिडेंट की 3 साल के बाद रेजिडेंट अवधि को वन टाइम एग्जाम मानकर एकेडमिक सीनियर रेजिडेंसी में काउंट करने का आदेश जारी किया जाए तथा आगामी यूपीएससी, आरपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर एग्जाम की योग्यता में इस अवधि को गिना जाए और वेतन वृद्धि करने की मांग है। रेजिडेंट्स के परिवारजनों को प्राथमिकता के साथ वैक्सीन लगवाई जाए। डॉ. राजेंद्र ने कहा कि सरकार द्वारा मांगें नहीं मानी जाती है तो सभी रेजिडेंट्स 14 से 16 मई तक सुबह 8 से 9 बजे तक कार्य बहिष्कार करेंगे।

ये भी पढ़े बार कौंसिल ऑफ राजस्थान की कार्यकारिणी की बैठक आयोजित

Related posts:

महावीरपुरम में धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

April 3, 2026

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 25 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तार

April 3, 2026

You missed