Doordrishti News Logo

सुर बहार कार्यक्रम में देश के नामचीन कलाकार बिखेरेंगे अपना जलवा

जोधपुर,राजस्थान संगीत नाटक अकादमी जोधपुर द्वारा तीन दिवसीय सुर बहार कार्यक्रम में देश के नामचीन कलाकार जोधपुर के सुधि श्रोताओं के समक्ष अपनी गायकी का जलवा बिखेरेंगे।

अकादमी अध्यक्ष बिनाका जेश ने बताया कि 26 से 28 नवम्बर तक होने वाले सांगीतिक कार्यक्रम में पहले दिन देश की विख्यात सूफी गायिका आज जाने की जिद ना करो फेम ममता जोशी (चंडीगढ़),दूसरे दिन विश्व प्रसिद्ध मांड व ग़ज़ल-गीत गायक अली गनी बन्धु (मुम्बई) व तीसरे दिन युवा प्लेबैक सिंगर जिया लागे न तुम बिन फेम रविन्द्र उपाध्याय (जयपुर) अपनी करिश्माई आवाज़ से दर्शकों को सराबोर करेंगे।

अकादमी सचिव डॉ सूरज राव ने बताया कि यह कार्यक्रम प्रतिदिन सांय 6.30 बजे से मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में होगा,जो आम दर्शकों के लिये निःशुल्क व प्रथम आओ प्रवेश के आधार पर होगा।

Related posts:

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर दो युवकों से 17 लाख की ठगी

March 4, 2026

महिला ने फंदा लगाकर की खुदकुशी: आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित का आरोप

March 4, 2026

शहर में सक्रिय लुटेरों ने पर्स और चेन लूटी: एक में आरोपी शांतिभंग में पकड़ा

March 4, 2026

वृद्ध ने फंदा लगाकर दी जान

March 4, 2026

चेनपुरा बावड़ी गेर में भिड़े दो गुटों के युवक: एक का सिर फटा केस दर्ज

March 4, 2026