Doordrishti News Logo
  • राउंड टेबल इंडिया के प्रोजेक्ट हील के तहत 12 फाउलर बेड्स 
  • ऑक्सीजन लाइन, 6 मल्टीपारा मॉनिटर्स तथा तीन एसी भी भेंट

जोधपुर, राउंड टेबल इंडिया के जोधपुर चेप्टर की ओर से प्रोजेक्ट हील के तहत जोधपुर के उम्मेद अस्पताल में शांतिलाल व भाग्यवंती मरडिया की स्मृति में पोस्ट ऑपरेटिव वार्ड का नवीनकरण कराया गया।
प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर अनुतोष संचेती ने बताया कि नवीनकरण के तहत वार्ड में नई टाइल्स लगाने के अलावा 12 फाउलर बेड्स समेत ऑक्सीजन लाइन, 6 मल्टीपारा मॉनिटर्स तथा वार्ड में तीन एसी भी भेंट किए गए।

पूरे वार्ड को राउंड टेबल इंडिया के इस साल की नई पहल प्रोजेक्ट हील के अंतर्गत तैयार किया गया है। राउंड टेबल इंडिया के नेशनल प्रोजेक्ट कन्वीनर ननदेश संचेती ने बताया कि इस तरह के चार पायलट प्रोजेक्ट पूरे देश में चलाए जा रहे हैं। कोरोना की तीसरी लहर को देख्ते हुए बच्चों की सुरक्षा व स्वास्थ्य के मद्देनजर वार्ड तैयार कराया गया है।

कार्यक्रम में भामाशाह राकेश मरडिया, राउंड टेबल के वाइस प्रेजिडेंट मोरिया फिलिप, राउंड टेबल इंटरनेशनल के प्रेजिडेंट के सिंह, पूर्व महापौर घनश्याम ओझा, पूर्व उप महापौर देवेंद्र सालेचा, जेआईए अध्यक्ष नरेंद्र जैन, जेआईए के पूर्व अध्यक्ष अशोक कुमार संचेती, राजकमल पारेख, रचित बंसल, हुसैन मुस्तफा, आदित्य जयपुरिया, जोधपुर चेप्टर के  मृदुल सालेचा, सौरभ बाहेती, शशांक मुंद्रा, अरुण कालानी, जयंत धूत, सिद्धार्थ मेहता, आदित्य मुंद्रा व उम्मेद अस्पताल के डॉ बीएस जोधा मौजूद थे।

>>> विश्व रक्तदाता दिवस पर कई स्थानों पर लगे शिविर

ज्ञात रहे कि कोरोना काल में जोधपुर राउंड टेबल ने प्रतिदिनि 100 से अधिक व्यक्तियों को खाना मुहैया कराया। पाक विस्थापितों में कम्बल व राशन सामग्री का वितरण किया। संगठन में सेवा करने वाले सभी 40 वर्ष से कम आयु के युवा हैं, जो मानवीय संवेदनाओं को समझ कर अपना सहयोग करते हैं।

राउंड टेबल आमजन को शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण का सन्देश देता हैं इसके तहत उसने जहां रीको इंडस्ट्रीयल एरिया में 550 पौधे रोपकर नियमित पानी की सप्लाई के लिए ड्रिप इरीगेशन सिस्टम व फेंसिंग की व्यवस्था की है। न्यू पावर हाउस रोड स्थित सर्किल का विकास शिक्षा का सन्देश देने के उद्देश्य से किया है। इसके अलावा टेबल ने अब तक शहर की 60 से अधिक सरकारी स्कूलों में कक्षा-कक्षों का निर्माण, विद्यार्थियों में पाठयसामग्री, यूनिफॉर्म और स्कूलों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में अग्रणी भूमिका निभा चुका है।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026