Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के प्रतापनगर हलके में आखलिया चौराहा के पास में स्थित एक व्हीकल शोरूम में अज्ञात चोर ने सेंधमारी कर वहां से एक मोपेड,नगदी और टेपरिकार्डर चुरा ले गया। सीसीटीवी फुटेज में शातिर दिखा है। अब पुलिस इसकी तलाश में लगी है। वह शोरूम के पीछे लगे एक वेंटिलेटर को हटाकर अंदर घुसा था। प्रताप नगर थाने मेें इस बारे में शोरूम मैनेजर ने रिपोर्ट दी।

एएसआई श्रीराम ने बताया कि आखलिया के पास में टीवीएस शोरूम सुनीता मोटर्स के मैनेजर मनोज कुमार श्रीवास्तव की तरफ दी गई रिपोर्ट में बताया कि 6-7 अगस्त की रात को अज्ञात चोर शोरूम में घुसा और वहां से एक मोपेड, 15 सौ के आस पास नगदी और टेपरिकार्डर चुराकर ले गया। एएसआई श्रीराम ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज देखने से प्रतीत हुआ कि नकबजन शोरूम के पीछे से एक वेंटिलेटर का हटाकर घुसा था। फिर पीछे का गेट खोलकर मोपेड को ले गया। पीछे वाला रास्ता सूना ही रहता है। फुटेज के आधार पर अब बदमाश की तलाश की जा रही है।

ये भी पढें – सिम बंद होने के बाद ठगे गए 3.90 लाख, पुलिस ने रिफण्ड करवाए 3.51 लाख

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026