Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के कुड़ी पुलिस थाने में एक महिला की तरफ से रिपोर्ट दी गई। आरोप है कि उसकी बड़ी बेटी को युवक ने धर्म बहन बना रखा था। इसकी आड़ में वह दुष्कर्म करता रहा। छोटी बेटी ने देख लिया तब उससे भी छेड़छाड़ किए जाने के साथ धमकाया गया। पीडि़त बच्चियों का पुलिस ने मेडिकल करवा जांच आरंभ की है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

कुड़ी पुलिस के अनुसार एक पीडि़ता की मां ने बताया कि वो किराए के मकान में रहते हैं। दोनों बेटियां अभी एग्जाम के लिए जोधपुर आई हुई थी।  8 अगस्त को बेटियों के धर्म भाई मंडोर निवासी युवक ने 21 साल की बड़ी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। वीडियो भी बनाया। यह सब उसकी नाबालिग बेटी ने देखा। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ भी छेड़छाड़ की। इस घटना की जानकारी जब दोनों की मां को मिली तब उसने आरोपी से नाराजगी जाहिर की।

मामला दर्ज करने को कहा। इस पर आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकियां दी। परेशान मां अपनी बेटियों को लेकर रविवार रात कुड़ी थाने पहुंची। सोमवार को दोनों का मेडिकल करवाया गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस ने दुष्कर्म, पोक्सो व धमकाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। आरोपी संदीप नाम का शख्स बताया जाता है।

ये भी पढें – स्टील भवन में लगे शिविर में 703 का टीकाकरण

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

 

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026