Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर की कुड़ी पुलिस द्वारा नकबजनी के आरोप में पकड़े गए अभियुक्त्त से अहम खुलासा हुआ है। उसी के एक रिश्तेदार ने अपने चाचा के घर पर चोरी की थी।

इसमें एक नाबालिग का भी सहयोग लिया गया। अभियुक्त ने सोना बैंक में गिरवी रखा और पैसे उठा लिए। पुलिस ने अब सोना आदि जब्त कर लिया है। बालक को संप्रेषण गृह भिजवाया गया है।

कुड़ी थानाधिकारी जुल्फिकारअली ने बताया कि घटना में मानपुरा झालामंड स्थित नर्बदेश्वर महादेव मंदिर के पास रहने वाले जीयाराम पुत्र गोबरराम की तरफ से रिपोर्ट दी गई थी। 24 जनवरी को उसके मकान में चोरी होने का पता लगा।

बाद में पुलिस ने इस वारदात में शामिल रहे अभियुक्त पन्नाराम पुत्र खुशालराम को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता लगा कि उसके रिश्तेदार अनिल और उसके नाबालिग भतीजे ने मिलकर चोरी की थी।

इन्होंने सोने के जेवर बैक में गिरवी रखे और पैसे उठाए थे। पुलिस ने बालक को भी संरक्षण में लिया और सोना आदि जब्त कर लिए। बालक को आज संपे्रेषण गृह भिजवा दिया गया और पन्नाराम से पूछताछ की जा रही है।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026