रीट परीक्षा गुरुवार को दो पारियों में व शुक्रवार को एक पारी में होगी
जोधपुर(डीडीन्यूज)।रीट परीक्षा गुरुवार को दो पारियों में व शुक्रवार को एक पारी में होगी। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा रीट-2024 जोधपुर जिला मुख्यालय पर 27 फरवरी को दो पारियों में व 28 फरवरी को एक पारी में आयोजित होगी।
यह भी पढ़ें – वेयर हाउस के ताले तोड़ कर लाखों का ग्वारगम चुराया
रीट परीक्षा जिला नोडल अधिकारी एवं अपर जिला कलक्टर (शहर- प्रथम) उदय भानू चारण ने बताया कि रीट परीक्षा 27 फरवरी को प्रथम पारी लेवल 1 के लिए प्रातः 10 से 12:30 बजे तक तथा द्वितीय पारी लेवल 2 के लिए 3 बजे से 5.30 बजे तक आयोजित होगी। इसी प्रकार 28 फरवरी को रीट परीक्षा लेवल 2 के लिए प्रातः 10 से 12:30 बजे तक आयोजित होगी।
चारण ने बताया कि रीट परीक्षा में 27 फरवरी को प्रथम पारी के लिए 61 परीक्षा केंद्र तथा द्वितीय पारी के लिए 75 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 28 फरवरी को रीट परीक्षा के लिए 74 परीक्षा केंद्र बनाए गए।
उन्होंने बताया कि 27 फरवरी को लेवल 1 के लिए प्रथम पारी में 18 हजार 834 तथा द्वितीय पारी में लेवल द्वितीय के लिए 23 हजार 238 परीक्षार्थी भाग लेंगे। इसी प्रकार 28 फरवरी को रीट परीक्षा में 22 हजार 927 परीक्षार्थी भाग लेंगे।
Related posts:

सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी अद्वितीय प्रतिभा के धनी: भंसाली
बॉम्बे मर्केंटाइल बैंक में टीडीएस-टीसीएस पर जागरूकता संगोष्ठी

विभाजन की त्रासदी की प्रत्यक्षदर्शी 'आमा' ने मनाया 91वां जन्मदिन
जीएसटी में भरोसे पर आधारित कर व्यवस्था महत्वपूर्ण कदम: डॉ. हल्दिया

लायंस क्लब में निःशुल्क मिर्गी रोग शिविर का आयोजन

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

महिला ने पानी के होद में कूदकर दी जान

जेएनवीयू में पेंशनर्स को सात माह से नहीं मिली पेंशन

