Doordrishti News Logo

एनसीसी ए सर्टिफिकेट की भर्ती आयोजित

जोधपुर,एनसीसी ए सर्टिफिकेट की भर्ती आयोजित।सरस्वती बाल वीणा भारती उच्च माध्यमिक विद्यालय सूरसागर में एनसीसी ए सर्टिफिकेट भर्ती का आयोजन किया गया। विद्यालय के एसोसिएट एन सीसी ऑफिसर नरेंद्र राणा ने बताया कि 6 राज बटालियन एनसीसी जोधपुर के सूबेदार देवेंद्र गौरंग, हवलदार ओपेंद्र सिंह,हवलदार गोपाल सिंह के निर्देशन में 6 राज बटालियन एनसीसी जूनियर डिविजन के प्रथम वर्ष के 2024-25 के लिए एनसीसी कैडेट्स की भर्ती प्रक्रिया का आयोजन विद्यालय में किया गया।

यह भी पढ़ें – साइबर ठगी,पुलिस ने 1.05 लाख की राशि रिफंड करवाई

विद्यालय में अध्यनरत 8वीं,9वीं और जिनकी उम्र बारह वर्ष से साढ़े अठारह वर्ष के बीच है इस भर्ती प्रक्रिया में 100 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। वे अपना आवेदन एनसीसी वेबसाइट पर ऑनलाइन करेंगें। भाग लेने वाले सभी छात्र छात्राओं का फिजिकल और मेडिकल टेस्ट,लिखित परीक्षा, साक्षात्कार लेकर चयन किया गया।