Doordrishti News Logo

जोधपुर, ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य और राजस्थान क्रिकेट संघ के चेयरमैन वैभव गहलोत ने गुरुवार को एक बार फिर जोधपुर दौरे के दौरान बरकतुल्ला खां स्टेडियम का निरीक्षण किया। उन्होंने इस स्टेडियम में आईपीएल व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच होने की संभावनाओं को तलाशा। अधिकारियों और खिलाडिय़ों से स्टेडियम के विकास को लेकर चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों व खिलाडिय़ों के साथ बैठक भी और बीसीसीआई की गाइडलाइन के अनुसार स्टेडियम को उसी के अनुरूप तैयार करने पर मंथन किया।
आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत ने आज राजस्थान क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों के साथ बरकतुल्ला खान स्टेडियम का निरीक्षण किया। इस दौरान संभागीय आयुक्त डॉ. राजेश शर्मा, जिला कलेक्टर इंद्रजीतसिंह और शहर विधायक मनीषा पंवार भी साथ थे। गहलोत ने जिला कलेक्टर और जेडीए अधिकारियों के साथ स्टेडियम के विकास और विस्तार को लेकर चर्चा की। उन्होंने स्टेडियम में प्रवेश द्वार, निकासी, दर्शक दीर्घा की क्षमता, पेयजल व अन्य मूलभूत सुविधाओं, पवेलियन, कमेंट्री सेक्शन आदि व्यवस्थाओं और सुविधाओं को नजदीक से परखा। इस दौरान उन्होंने स्टेडियम का राउंड भी लगाया। आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि बरकतुल्ला खां स्टेडियम में आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के पूरे प्रयास होंगे। इसके लिए यहां स्टेडियम को मैच के अनुरूप तैयार करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। बीसीसीआई की गाइडलाइन के अनुसार स्टेडियम को उसी के अनुरूप बनाने के लिए जेडीए द्वारा 7.30 करोड़ व राजस्थान सरकार द्वारा 9 करोड़ का बजट पारित किया गया है। इस बजट से स्टेडियम में बदलाव के साथ यह मैच आयोजित होंगे। इसमें मीडिया कक्ष, पवेलियन का निर्माण भी शामिल है। उन्होंने कहा कि गत गहलोत सरकार के कार्यकाल में भी यहां अंतरराष्ट्रीय मैच आयोजित करवाने को लेकर प्रयास किए गए थे लेकिन वह पूरे नहीं हो पाए। अब एक बार फिर यहां कोशिश की जा रही है। आईसीसीआई और बीसीसीआई की गाइडलाइन के अनुरूप कार्य करवाए जा रहे है। आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत ने दोपहर में राजकीय सम्प्रेक्षण एवं किशोर गृह जोधपुर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने यहां ओपन जिम का शुभारंभ किया। इस दौरान राजस्थान राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष संगीता बेनीवाल ने उनका स्वागत किया गया। गहलोत ने यहां किशोर गृह का अवलोकन किया और व्यवस्थाओं को नजदीक से देखा।

Related posts:

तूफान से जोधपुर डिस्कॉम क्षेत्र में व्यापक क्षति

June 1, 2026

प्रसारण की प्रतिध्वनियां श्रृंखला का रेडियो प्रसारण एक जून से आकाशवाणी दिल्ली से

June 1, 2026

भूंगरा विद्यालय के दो एनसीसी कैडेट्स का अखिल भारतीय ट्रेकिंग कैंप में चयन

June 1, 2026

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कैरेज कारखाना में पौधरोपण

June 1, 2026

भारतीय रेलवे के लोगो में बड़ा बदलाव 1 जून से दिखेंगे 18 सितारे

June 1, 2026

बाड़मेर-मुनाबाव और मेड़ता रोड-रतनगढ़ ट्रेनों को मिला नियमित दर्जा

June 1, 2026

कारोबारी परिवार हरिद्वार से लौटा तब पता लगा पांच लाख की नगदी चोरी

June 1, 2026

युवक की संदिग्ध हालात में मौत,कास्टिक सोडा पीने की आशंका

June 1, 2026

युवक का रास्ता रोककर हमला

June 1, 2026

You missed