रतन कंवर पारख की देह मेडिकल कॉलेज को समर्पित
पारख परिवार का महासंकल्प
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रतन कंवर पारख की देह मेडिकल कॉलेज को समर्पित। शहर के अजित कॉलोनी के निवासी 85 वर्षीय रतन कंवर पारख,धर्मपत्नी स्वर्गीय रंजीतसिंह पारख (लाला सा) के निधन पर उनकी इच्छा अनुसार उनके पुत्र अनिल पारख और उनके परिवार ने प्रेरणादायक निर्णय लेते हुए उनकी पार्थिव देह डॉ एसएन मेडिकल कॉलेज जोधपुर के एनाटॉमी विभाग को अध्ययन और शोध हेतु समर्पित की। यह देहदान शुक्रवार 26 दिसंबर दोपहर 12:39 को किया गया।
भारत गौरव गाथा की प्रस्तुति ने दर्शकों में जगाया देशभक्ति का जज़्बा
रतन कवर पारख ने अपनी जीवन काल में यह स्पष्ट रूप से कहा था कि अगर मेरा शरीर किसी ज्ञान, शोध और चिकित्सा विज्ञान में काम आए,तो यह दान सबसे बड़ा पुण्य दान होगा। उनकी शिक्षा,सामाजिक और धार्मिक कार्यों में उनकी योगदान अत्यधिक प्रेरणादायक रहा। उन्होंने अपने जीवन में समाज की भलाई के लिए बहुत अच्छे काम किए और सदैव दूसरों की मदद की।
उनके इस पुण्य दान से न केवल चिकित्सा विज्ञान को लाभ मिलेगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियाँ भी उनसे प्रेरित होंगी। यह देहदान में उनके परिवार और दोस्तों का सबसे बड़ा योगदान रहा, जिन्होंने इस नेक कार्य को अंजाम तक पहुँचाने में अपना समर्थन और भागीदारी दी।
