भारत गौरव गाथा की प्रस्तुति ने दर्शकों में जगाया देशभक्ति का जज़्बा

  • पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव 2026
  • स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),भारत गौरव गाथा की प्रस्तुति ने दर्शकों में जगाया देश भक्ति का जज़्बा।
पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव में शनिवार की शाम राष्ट्रीय कवि विनीत चौहान द्वारा लिखित काव्यमय रूपक “भारत गौरव गाथा” की प्रस्तुति ने दर्शकों में देशभक्ति का जज़्बा जगा दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय व्यापार कल्याण बोर्ड चेयरमैन सुनील सिंघी,विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ राम गोयल और आरएसएस के महानगर संघ चालक प्रकाश जीरावाला ने दीप प्रज्वलन किया। लघु उद्योग भारती के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा,मेला मुख्य संयोजक महावीर चोपड़ा,प्रांतीय अध्यक्ष बालकिशन परिहार, सांस्कृतिक प्रभारी राकेश श्रीवास्तव और अभिनव परिहार ने कलाकारों का अभिनंदन किया।

मंडोर रोको औद्योगिक क्षेत्र में कपड़ा फैक्ट्री में लगी भीषण आग

विनीत चौहान की उपस्थिति में भारत गौरव गाथा के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के भगतसिंह सहित देशभक्त पात्रों के अभिनय से भरे इस रूपक ने लोगों की आंखे नम कर दी और देश भक्ति गीतों के नृत्य के साथ भावनाओं का सैलाब उमड़ पड़ा। देशभक्ति प्रस्तुति के बीच दर्शकों ने जज्बातों के साथ भारत माता की जय,वंदे मातरम और जो बोले सो निहाल जैसे नारों से पांडाल गुंजायमान कर दिया।

कार्यक्रमों के दौरान दर्शकों को तिरंगे और दीपक वितरित किए गए और सभी ने तिरंगे लहराकर तथा इलेक्ट्रॉनिक दीपक के साथ भारतमाता की आरती भी की। संचालन प्रमोद सिंघल ने किया,कार्यक्रम के सूत्रधार के रूप में विनीत चौहान ने स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आज की परिस्थितियों पर काव्यात्मक प्रकाश डाला।

Related posts:

ट्रैकिंग-डिवाइस की वजह से अटके वाहनों के परमिट ट्रक ऑपरेटर्स का कल से चक्काजाम

July 15, 2026

जोधपुर डिस्कॉम में पीएम-कुसुम योजना के तहत ऋण मेला आयोजित

July 15, 2026

मारवाड़ में बाछड़ा गिरोह की सक्रियता की आशंका : पुलिस ने जारी किया सुरक्षा अलर्ट

July 15, 2026

आरयूबी निर्माण के कारण जोधपुर आने वाली तीन ट्रेनें प्रभावित

July 15, 2026

शहर में चल रही थी एक ही नंबर की दो बसें आरटीओ ने किया सीज

July 15, 2026

कलेक्टर ने क्रीड़ा संस्थान में अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

July 15, 2026

कांकाणी हिरण शिकार मामले में अधिवक्ताओं ने मांगा समय

July 15, 2026

मारपीट व लूट के मामले में फरार टॉप-10 बदमाश यूपी से गिरफ्तार

July 15, 2026

जूनी मंडी स्वास्थ्य केंद्र पर बालिकाओं को लगा HPV वैक्सीन

July 15, 2026