Doordrishti News Logo

जोधपुर, राम जन्मभूमि निधि समर्पण समिति का महा जनसम्पर्क अभियान लगातार जारी है। नगर प्रचार प्रमुख रितुरायज सिंह ने बताया कि नगर टोली बड़ी धन राशि वालों से आज उम्मेद हेरिटेज कॉलोनी, अजीत कॉलोनी, सरदार कॉलोनी में शिक्षाविद निर्मल गहलोत, डॉ राम गोयल, पंकज भंडारी प्रवीण जैन सहित क्षेत्र के लोगों को साथ लेकर जनसम्पर्क कर घर-घर से संग्रहण कर 5 लाख से अधिक राशि जुटाई गई। नगर में महिलाओं द्वारा रातानाडा के गणेश मंदिर से कलश शोभायात्रा निकाली गई जिसमें महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश धारण कर रामजी के जयकारे लगाते हुए इस अभियान में अधिक से अधिक लोग अपनी आहुति दे ऐसा आह्वान किया। कीर्ति नगर प्रचार प्रमुख सवाई सिंह ने बताया कि रामस्नेही रामप्रकाश महाराज द्वारा कार्यालय शुभारंभ किया गया जिसमें संयोजक पंकज वर्मा कार्यवाह डॉ मनोहर सिंह ने बड़ी राशि देने वाले दिनेश चारण, संपत दाधीच का दुप्पटा पहना स्वागत किया गया।
25 लाख रामभक्तों ने की घोषणा
पाश्र्वनाथ नगर के देवेंद्र प्रजापत ने बताया कि क्षेत्र के सालावास गांव में हुई बैठक में 25 लाख से अधिक की रामभक्तों ने घोषणाएं की। विहिप के संदीप गिल के नेतृत्व में नैनो की ढाणी में नथमल पालीवाल, ओमप्रकाश नैन सहित जाकर जनसम्पर्क किया। जिसमें तेजाराम नैन सहित ग्रामीणों ने चेक भेंट किए। सरदारपुरा नगर में संघचालक नंदलाल भाटी अनिल अग्रवाल मुकेश जैन द्वारा टोली बना घर-घर जनसंपर्क कर दो लाख से अधिक की राशि एकत्रित की गई। कमलेश शर्मा ने बताया की सरस्वती नगर में भामाशाह हरीकृष्ण चमोली, प्रदीप बिश्नोई, शिव लाल राजपुरोहित, बाबूलाल गोस्वामी द्वारा बड़ी राशि के चेक भेंट किए गए और पूर्व विधायक जोगाराम पटेल व समाजसेवी गिरवर सिंह शेखावत ने सभी दानदाताओं का दुपट्टा पहना कर स्वागत किया।

Related posts: