Doordrishti News Logo

स्कूली छात्र के मौत का मामले में जोधपुर में निकाली रैली,किया प्रदर्शन

जोधपुर, संभाग के जालोर जिले के सुराणा गांव में एक स्कूली बालक की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इसे लेकर विरोध बढ़ता जा रहा है। जोधपुर में बहुजन समाज के लोगों ने कलेक्ट्रेट से अम्बेडकर सर्किल तक रैली निकाल प्रदर्शन किया। रैली में शामिल लोगों ने मांग की कि आरोपी शिक्षक को फांसी की सजा दी जाए। साथ ही इस निजी स्कूल की सम्पति को जब्त कर दिया जाए। मृतक बालक के परिजनों को पचास लाख रुपए की आर्थिक सहायता के अलावा एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम के एक ज्ञापन सौंपा गया।

गौरतलब है कि जालोर जिले के सुराणा गांव में एक शिक्षक पर कक्षा तीन के एक छात्र इंद्र कुमार के साथ 13 जुलाई को मारपीट करने का आरोप लगा। मारपीट में घायल छात्र की तीन दिन पूर्व इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना के विरोध में बहुजन समाज के लोगों ने जोधपुर में रैली निकाल विरोध प्रदर्शन किया। आक्रोशित लोगों ने कहा कि देश को स्वतंत्र हुए 75 साल हो गए, लेकिन आज भी हमें छुआछूत का सामना करना पड़ रहा है। पानी की मटकी को हाथ लगा देने से इंद्र कुमार के साथ की गई मारपीट सामंतवादी मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही मांगों का समाधान नहीं किया गया तो पूरे प्रदेश में आंदोलन शुरू किया जाएगा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

मुख्यमंत्री भजनलाल ने ली भाजपा की संगठनात्मक बैठक

September 7, 2026

रामदेवरा के लिए दिनभर ट्रेनें

September 7, 2026

गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा का राष्ट्रीय महाधिवेशन एवं युवाम-द्वितीय संपन्न

September 7, 2026

जालोरी गेट से घंटाघर तक निकला मुख्यमंत्री का रोड शो

September 7, 2026

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की 24वीं वार्षिक बैठक संपन्न

September 6, 2026

राज्य निर्वाचन आयोग ने नियुक्त किया पर्यवेक्षक

September 6, 2026

लूणी नदी से अवैध बजरी भरकर ले जा रहा डंपर को एमडीएम अस्पताल के पास पकड़ा

September 6, 2026

गलत दिशा में आए तीन बदमाशों ने बाइक सवार और उसके भाईयों पर किया जानलेवा हमला

September 6, 2026

सैकंड हैण्ड कार का फर्जीवाड़े से सौदा,पता लगा दस्तावेज फर्जी

September 6, 2026