निजीकरण के खिलाफ व पुरानी पेंशन बहाली के लिए निकाली रैली

  • जोधपुर डिस्कॉम कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन
  • विद्युत कर्मियों ने की जबरदस्त नारेबाजी

जोधपुर, शहर में गुरुवार को जोधपुर डिस्कॉम संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले डिस्कॉम से संबंधित सभी संगठनों ने संयुक्त रूप से निजीकरण के खिलाफ और पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग को लेकर विशाल रैली निकाली। डिसकॉम कर्मियों ने न्यू पावर हाउस स्थित एमडी कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।

शास्त्री सर्कल से शुरू हुई रैली में विद्युत कर्मियों के विभिन्न मांगों के बैनर, तख्तियां हाथों में लिए नारेबाजी करते हुए चल रहे थे। रैली शास्त्री सर्कल का होते हुए न्यूपावर हाउस स्थित डिस्कॉम कार्यालय पहुंची जहां जबरदस्त प्रदर्शन किया गया। रैली में महिला कर्मियों भी काफी संख्या में शामिल हुई।

जोधपुर विद्युत वितरण श्रमिक संघ के महामंत्री लवजीत सिंह पंवार ने बताया कि राजस्थान सरकार ने कई विभागों में ओल्ड पेंशन स्कीम लागू कर दी है लेकिन जोधपुर डिस्कॉम में अभी तक इसे लागू नहीं किया गया जिससे डिस्कॉम कर्मियों में रोष बढ़ता जा रहा है। इसे तुरंत प्रभाव से लागू किया जाना चाहिए। इसके अलावा डिस्कॉम में निजीकरण किया जा रहा है। इसको बंद किया जाना चाहिए। यदि उनकी मांगे नहीं मानी जाती है तो आने वाले दिनों में विरोध प्रदर्शन और भी तेज किया जाएगा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026