सांस्कृतिक संध्या में झलकी राजस्थान की समृद्ध विरासत

राजस्थान दिवस पर सांस्कृतिक संध्या आयोजित

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सांस्कृतिक संध्या में झलकी राजस्थान की समृद्ध विरासत। राजस्थान दिवस- 2026 के अवसर पर पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन,जोधपुर के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक कला और परंपराओं की अद्भुत छटा देखने को मिली।

इस अवसर पर राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े,केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, राजस्थान सरकार के शिक्षा (विद्यालयी/संस्कृत) एवं पंचायती राज मंत्री एवं जोधपुर जिले के प्रभारी मंत्री मदन दिलावर तथा राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत अतिथि के रूप में उपस्थित थे। सभी अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे राजस्थान की सांस्कृतिक पहचान को सशक्त करने वाला महत्वपूर्ण मंच बताया।

योगगुरु डॉ नागेन्द्र ने नकारात्मकता व अतिचिंतन को नियंत्रित करने के दिए टिप्स

कार्यक्रम में कालबेलिया,घूमर,चरी एवं तेरहताली जैसे पारंपरिक लोक नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके साथ ही शहनाई वादन,मयूर नृत्य,चरकूला तथा फूलों की होली जैसी आकर्षक प्रस्तुतियों ने सांस्कृतिक संध्या को रंगों और उल्लास से भर दिया। कलाकारों की ऊर्जा और प्रस्तुति ने राजस्थान की जीवंत लोक परंपराओं को सजीव कर दिया।

इस अवसर पर जिला प्रभारी सचिव भवानी सिंह देथा,राजेंद्र पालीवाल, जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष कुमार मिश्रा सहित जनप्रतिनिधि,अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे। कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लेते हुए राजस्थान की गौरवशाली परंपराओं पर गर्व व्यक्त किया।