गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जीवंत हुई राजस्थानी संस्कृति
- कमला नेहरू महिला महाविद्यालय के सभागार में सजा राजस्थानी संस्कृति का श्रृंगार
- लोक नृत्यों ने दिया विविधता में एकता का संदेश
- स्कूली बच्चों की देशभक्ति पूर्ण प्रस्तुतियों ने मोहा मन
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जीवंत हुई राजस्थानी संस्कृति। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को कमला नेहरू महिला महाविद्यालय, सभागार में जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्कूली बच्चों की देशभक्ति पूर्ण एवं राजस्थानी संस्कृति और परंपराओं पर केन्द्रित एक से बढ़कर एक प्रस्तुति ने मन मोह लिया।
मुख्य अतिथि मुख्य कार्यकारी जिला परिषद आशीष मिश्रा
ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके उपरान्त विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत,राजस्थानी गीत- नृत्यों,लघु नाटक आदि की मनमोहक प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम में राजकीय अहिला आईटीआई जोधपुर ने वंदेमातरम्, निर्मल नृत्य केन्द्र संस्था ने (भरतनाट्यम) से गणेश स्तुति,अंध विद्यालय आंगणवा द्वारा देश भक्ति समूह गायन,अंशिका परिहार (राष्ट्रीय कला उत्सव विजेता) ने पारम्परिक चरी लोकनृत्य, ऑर्किड्स सेन्ट्रल स्कूल द्वारा समूह नृत्य (सेमी क्लासिकल), मयूर चौपासनी विद्यालय द्वारा नाटक (स्वच्छता), राजकीय विद्यालय जालोरी गेट द्वारा पंजाबी नृत्य, लार्ड कान्वेन्ट विद्यालय द्वारा देश भक्ति समूह नृत्य,राजकीय विद्यालय किसान कन्या द्वारा हरियाणवी नृत्य, सोहन लाल मनिहार स्कूल द्वारा कालबेलिया समूह नृत्य,राजमहल गुलाबसागर स्कूल द्वारा समूहगान देशभक्ति (हिन्दुस्तान का परचम सदा लहराते हम), नेत्रहीन विकास संस्थान द्वारा राजस्थानी युगल नृत्य,गोवर्धन लाल काबरा द्वारा समूह नृत्य,राजकीय विद्यालय सरदारपुरा द्वारा सतरंगी राजस्थान समूह नृत्य,नरपत सरगरा एण्ड पार्टी (राज्य स्तरीय युवा महोत्सव विजेता) द्वारा पारम्परिक लोक गायन,राजकीय विद्यालय झंवर ब्लॉक (धवा), राज्य स्तरीय कला उत्सव विजेता द्वारा राजस्थानी समूह नृत्य प्रस्तुत किया गया।
गणतंत्र दिवस का जिलास्तरीय समारोह उम्मेद स्टेडियम में होगा
सांस्कृतिक कार्यक्रम में सभी प्रदर्शन करने वाले विद्यालय के बच्चों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार वितरित किए गए। संयुक्त निदेशक शिक्षा ओमसिंह राजपुरोहित के सानिध्य में यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस दौरान मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी हिम्मत सिंह तंवर, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) कमल व्यास,जिला शिक्षा अधिकारी कमलेश कुमार त्रिपाठी मौजूद थे।
इस सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रभारी चन्द्रा नायक,प्रधानाचार्य राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय जालोरी गेट और सह प्रभारी डॉ विजयलक्ष्मी गोयल थे। कार्यक्रम में मंच संचालन भरत वैष्णव ने किया। कार्यक्रम में अजय शर्मा,पायल सांखला,शेखर पुरोहित,नाथू राम, महेंद्र चौधरी,अश्विनी सिंह उपस्थित थे।
