Doordrishti News Logo

आफरी के चंदन से महकेगा राजस्थान

जोधपुर,आफरी के चंदन से महकेगा राजस्थान। शुष्क वन अनुसंधान संस्थान आफरी जोधपुर के चंदन की किस्म से अब राजस्थान महकेगा। आफरी द्वारा अपनी प्रयोगशालाओं एवं नर्सरी में तैयार जैविक उर्वरक से उपचारित चंदन के पौधों जिससे उन्नत किस्म की पौध तैयार की जाएगी,का परीक्षण किया जा रहा है। इस दिशा में आफरी द्वारा आज लोहावट किसान विजय कृष्ण राठी के खेत पर चंदन के पौधे लगाने हेतु एक एमओयु हस्ताक्षर किया गया। वे संस्थान को निःशुल्क 1.5 हेक्टर जमीन मुहैया करायेंगे व संस्थान द्वारा लगाये गये पौधारोपण की देखरेख भी करेंगे।

यह भी पढ़ें – वाइन शॉप के ताले तोड़कर 80 हजार रुपए व मोबाइल चुरा ले गया

आफरी के निदेशक मानाराम बालोच ने इस अवसर पर कहा कि आफरी जोधपुर द्वारा पिछले कई वर्षो से शोध कर उन्नत किस्म के चंदन के पौधे विकसित किये गये हैं। ये चंदन के पौधे उच्च गुणवत्ता वाले हैं।
परियोजना प्रभारी डॉ.संगीता सिंह, वैज्ञानिक-एफ ने बताया की यह परियोजना भारत सरकार के कैंपा के अंतर्गत अनुदानित है। यह जैविक उर्वरक हमारे ही संस्थानों द्वारा तैयार किए गए हैं कई वर्षो के परीक्षण के बाद मल्टीलोकेशनल ट्रायल अब किसानों के खेतों में लगाया जा रहा है। संस्थान के समूह समन्वयक शोध डॉ. तरूणकांत ने बताया की चंदन की खेती से नई क्रांति आने की संभावना है जो चंदन आज दक्षिण भारत की शोभा के रूप में जाना जाता है वो अब मरूप्रदेश की शोभा बढाऐगा। चंदन की पौध कृषि वानिकी के क्षेत्र में बहुत बड़ा योगदान दे सकती है साथ ही किसानों की आय में भी वृद्धि करने में मील का पत्थर बन सकती है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

हल्द्वानी: सुभाष नगर रामलीला में नन्हे कलाकारों ने मोहा मन

October 15, 2026

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026