Doordrishti News Logo

राजस्थान संपर्क क्रांति में बढ़ेंगे 3 अतिरिक्त डिब्बे

यात्रियों को मिलेगी राहत

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),राजस्थान संपर्क क्रांति में बढ़ेंगे 3 अतिरिक्त डिब्बे। गर्मी की छुट्टियों के दौरान बढ़ते रेल यातायात को देखते हुए रेल प्रशासन ने दिल्ली सराय रोहिल्ला-जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला राजस्थान संपर्क क्रांति साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस में तीन अतिरिक्त डिब्बे लगाने का निर्णय लिया है।

जोधपुर में ‘वंदे गंगा’ जल संरक्षण को मिला CSR का साथ

जोधपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव ने बताया कि गाड़ी संख्या 12463/ 12464 दिल्ली सराय रोहिल्ला-जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस में अस्थाई रूप से विभिन्न श्रेणियों के तीन अतिरिक्त डिब्बों की बढ़ोतरी की जा रही है। इसमें एक एसी थ्री टायर,एक स्लीपर तथा एक सामान्य श्रेणी का डिब्बा शामिल होगा।

यह अस्थाई कोच वृद्धि दिल्ली सराय रोहिल्ला से 3 जून से 3 जुलाई 2026 तक तथा जोधपुर से 4 जून से 2 जुलाई 2026 तक लागू रहेगी। रेलवे के अनुसार अतिरिक्त डिब्बे लगाए जाने से प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलने की संभावना बढ़ेगी और यात्रियों को यात्रा में अधिक सुविधा मिल सकेगी।