Doordrishti News Logo

जोधपुर, डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज में अध्ययनरत इंटर्न डॉक्टर्स ने जिला कलेक्टर और प्रिंसिपल को मुख्यमंत्री के नाम स्टाईपेन्ड भत्ता की मांग को लेकर ज्ञापन दिया।
छात्रसंघ अध्यक्ष डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि पिछले साल अक्टूबर में सरकार ने मानदेय बढ़ाने का वादा किया था लेकिन सरकार इतना समय बीत जाने के बाद भी अपना वादा पूरा नहीं कर रही है।

सरकार हमारी मांगे जल्द पूरा नहीं करती है तो मजबूरन हमे कार्य बहिष्कार करना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि इंटर्न डॉक्टर को सरकार केवल 7 हजार रुपए मासिक मानदेय दे रही है जो कि किसी दिहाड़ी मजदूररी से भी कम है जबकि राजस्थान से बाहर कई राज्यों में मानदेय 18 से 23 हजार रुपए तक दिया जाता है। कोरोनाकाल में ड्यूटी कर रहे डॉक्टर्स व नर्सिंग स्टाफ को पीपीई किट मास्क आदि सुविधाएं भी दी जाए।

इसके साथ ही कोविड में ड्यूटी का एक हजार रुपए प्रतिदिन के हिसाब से इंसेटिव दिया जाए। इन मांगों पर अगर सरकार ने ध्यान नहीं दिया तो उन्हें मजबूरन आंदोलन की राह पकडऩी पड़ेगी। यदि कोरोना काल में इंटर्न डॉक्टर हड़ताल पर चले गए तो कोरोना महामारी के बीच मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इस कारण आमजन को होती परेशानी की समस्त जिम्मेदारी सरकार की होगी।

ये भी पढ़े :- निंबली टोल नाका के पास में मिला अज्ञात शव,कोरोना के डर से किसी ने शव को नहीं लगाया हाथ

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026