Doordrishti News Logo

महिला उत्पीड़न में राजस्थान दूसरे नंबर पर- बेनिवाल

जोधपुर, आरएलपी के राष्ट्र्रीय संयोजक और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा कि महिला उत्पीड़ऩ के मामले में राजस्थान दूसरे नंबर पर है। यहां रोज हत्या, लूट, डकैती, बच्चों के साथ अन्याय हो रहा है। पुलिस का इकबाल खत्म हो गया है। भाजपा व कांग्रेस एक दूसरे से मिले हुए हैं। राजस्थान में गहलोत व वसुंधरा के बीच मिला-जुली का खेल चल रहा है।

उन्होंने कहा कि विधानसभा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जब कहते हैं कि मैं वसुंधरा राजे से प्रेरणा लेता हूं, इसका मतलब यह हुआ कि दोनों का गठजोड़ हो रखा है। जब अशोक गहलोत की सरकार गिर रही थी तब वसुंधरा राजे ने इनकी मदद की थी। सांसद बेनीवाल ने जोधपुर की स्थिति पर कहा कि जोधपुर आए दिन बढ़ते अपराधों के कारण सुर्खियों में रहता है।

मुख्यमंत्री का अपराधों पर कोई नियंत्रण नहीं

यहां पर अपराध लगातार बढ़ रहे हैं, जिस पर मुख्यमंत्री का कोई नियंत्रण नहीं चल रहा है। राज्य की हर भर्ती के पेपर आउट हो रहे हैं। पेपर आउट में मंत्रियों का हाथ होने के आरोप भी लग रहे हैं। मंत्रियों पर आरोप लगने के बाद भी कुछ नहीं हो रहा है। सांसद ने लवली कंडारा फर्जी एनकाउंटर व भील समाज के एक दर्जन लोगों की संदेहास्पद मृत्यु सहित कई मामलों का भी जिक्र किया।

विधायक भ्रष्टाचार कर रहे, माफिय भी पनप रहे

बेनिवाल ने कहा कि गहलोत समर्थित विधायक जमकर भ्रष्टाचार कर रहे हैं। बजरी माफिया, शराब माफिया राजस्थान में सरकार के संरक्षण में पनप गए हैं। पुलिस थानों में व्याप्त भ्रष्टाचार,पुलिस के सिस्टम को देखते हुए लोग अपराधियों की चौखट पर न्याय के लिए जाने लग गए। इससे ऐसा लग रहा है कि राजस्थान को अब नई ताकत ही बचा पाएगी।

भाजपा दो हिस्सों में बंट जाएगी

उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव से पूर्व भाजपा भी दो हिस्सों में बट जाएगी, क्योंकि यहां 1 दर्जन से अधिक मुख्यमंत्री के दावेदार घूम रहे हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: