Doordrishti News Logo

राजर्षि राज वर्मा होंगे जोधपुर पश्चिम के डीसीपी

मुख्यालय का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगे

जोधपुर,राजर्षि राज वर्मा होंगे जोधपुर पश्चिम के डीसीपी। राजस्थान की भजन लाल सरकार ने शुक्रवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। कार्मिक विभाग ने सूची जारी की है, जिसमें इन अधिकारियों की नई पोस्टिंग की जानकारी साझा की गई है। सभी अधिकारियों को तुरंत नए पदों पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें – युवक ने फंदा लगाकर दी जान

जोधपुर कमिश्ररेट के जिला पश्चिम में राजर्षिराज वर्मा को डीसीपी लगाया गया है,वे मुख्यालय का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेेंगे। डीसीपी यातायात शरद चौधरी का तबादला झुंझुनू एसपी के पद पर किया गया है।

इनका भी पदस्थापन
लता मनोज कुमार वर्तमान पद महानिरीक्षक पुलिस,अजमेर रेंज; नया पद-महानिरीक्षक पुलिस, राजस्थान पुलिस अकादमी,जयपुर।ओमप्रकाश वर्तमान पद उप महानिरीक्षक पुलिस,पाली रेंज; नया पद उप महानिरीक्षक पुलिस,अजमेर रेंज, अजमेर। प्रदीप मोहन शर्मा वर्तमान पद अतिरिक्त निदेशक, राजस्थान पुलिस अकादमी,जयपुर; नया पद उप महानिरीक्षक पुलिस,पाली।

शरद चौधरी वर्तमान पद पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय),पुलिस आयुक्तालय,जोधपुर; नया पद पुलिस अधीक्षक,झुंझुनूं।अरशद अली: वर्तमान पद पुलिस अधीक्षक, सलूंबर;नया पद पुलिस उपायुक्त, क्राइम, पुलिस आयुक्तालय, जयपुर। राजेश कुमार यादव वर्तमान पद पुलिस उपायुक्त (पश्चिम),जोधपुर शहर; नया पद पुलिस अधीक्षक,सलूंबर।

यह भी पढ़ें – दस दिन पहले सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

राजर्षि राज वर्मा वर्तमान पद पुलिस अधीक्षक,झुंझुनूं; नया पद पुलिस उपायुक्त (पश्चिम),जोधपुर शहर। इसके अतिरिक्त, राजर्षि राज वर्मा को उनके नए पद के साथ-साथ पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय), पुलिस आयुक्तालय,जोधपुर के पद का भी अतिरिक्त कार्यभार आगामी आदेशों तक सौंपा गया है।

Related posts:

जोधपुर विकास प्राधिकरण का 1789 करोड़ का बजट पारित

February 24, 2026

जीवण माता मंदिर में फागोत्सव: होरी गायन से श्रद्धालु सराबोर

February 24, 2026

जन अभियोगों के समन्वित प्रयासों से त्वरित समाधान सुनिश्चित करें-कलेक्टर

February 24, 2026

पटवार सीधी भर्ती परीक्षा-2025 के चयनितों को नियुक्ति आदेश जारी

February 24, 2026

जोधपुर रेल मंडल में दिव्यांग यात्रियों को बड़ी सुविधा

February 24, 2026

सरदारपुरा का चेटीचण्ड महोत्सव 20 मार्च से,तैयारियों को लेकर हुई बैठक

February 24, 2026

पं.एसके जोशी बेस्ट एस्ट्रो एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित

February 24, 2026

महिलाओं ने समझा सीवरेज की उपयोगिता व रख रखाव

February 24, 2026

ट्रैक्टर के पीछे लगी कंप्रेशर मशीन चोरी,विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी

February 24, 2026