Doordrishti News Logo

जोधपुर, चक्रवाती तूफान तौकते की जोधपुर शहर में आहट सुनाई देने लग गई है। तूफान के असर से आज सुबह और शाम को शहर में बारिश हुई। इसके अलावा दिनभर आसमान में बादलों का जमावड़ा रहा। बारिश के बाद यहां मौसम ठंडा हो गया और शहरवासियों को गर्मी से राहत मिली।

चक्रवाती तूफान तौकते के प्रभाव से सोमवार रात से ही मौसम में बदलाव आना शुरू हो गया था। आज सुबह करीब साढ़े छह बजे रूक-रूक कर बारिश शुरू हो गई। इससे सड़क़ों पर पानी एकत्र हो गया। बाद में दिनभर यहां आसमान पर बादल छाए रहे। सुबह हुई बारिश ने सावन का अहसास करवाया दिया और मौसम में ठंडक घुल गई। इस कारण लोगों को उमस भरी गर्मी से निजात मिल गई। हालांकि कोरोना का फैलाव रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के कारण लोगों को आज शानदार मौसम के बावजूद मन मसोस कर रहना पड़ा।

Rainfall occurred in the morning and evening due to the impact of cyclone storm

बारिश के मौसम में जोधपुर के सभी मिर्ची बड़ा बनाने वाली दुकानों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ती रही है, लेकिन इस बार लॉकडाउन के कारण सभी दुकानें बंद है। ऐसे में लोग घरों में ही बैठे रहे। के परिवारों ने घर पर ही मिर्ची बड़े,पकोड़े बना कर मौसम का आनन्द उठाया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर दिशा में बढऩे की वजह से यह जोधपुर संभाग में अच्छी बारिश करेगा। इसका ज्यादा असर उदयपुर, पाली, सिरोही, जालोर व डूंगरपुर में रहेगा जबकि जोधपुर, अजमेर व कोटा संभाग में कुछ स्थानों पर करीब 50 से 60 किमी गति से हवाएं चलने तथा भारी से अतिभारी बारिश की संभावना है।

ये भी पढ़े :- रक्तदान शिविर का आयोजन कर 13 युनिट रक्तदान

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026