रेलवे होली पर चलाएगा डेढ़ हजार विशेष ट्रेन

उत्तर पश्चिम रेलवे से 71 स्पेशल ट्रेनों के संचालन का प्लान

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रेलवे होली पर चलाएगा डेढ़ हजार विशेष ट्रेन।होली पर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने देशभर में 1,410 से अधिक होली स्पेशल ट्रेनों के संचालन की योजना बनाई है। आवश्यकता अनुसार इन ट्रेनों की संख्या बढ़ाकर लगभग 1,500 तक की जा सकती है।

ट्रेन यात्रा में पहचान पत्र दिखाने की अनिवार्यता में सख्ती

उत्तर पश्चिम रेलवे पर होली के अवसर पर कुल 71 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। ये ट्रेनें मार्च माह में चलाई जाएंगी, जिससे यात्रियों को सुरक्षित एवं सुगम यात्रा सुविधा मिल सके। रेलवे के अनुसार पिछले वर्ष होली 2025 के दौरान 1,144 विशेष ट्रेनें चलाई गई थीं, जबकि इस वर्ष यात्रियों की संभावित बढ़ी हुई मांग को ध्यान में रखते हुए विशेष ट्रेनों की संख्या में वृद्धि की गई है।

जोनवार जानकारी के अनुसार ईस्ट सेंट्रल रेलवे 285,पश्चिमी रेलवे 231,मध्य रेलवे 209, साउथ सेंट्रल रेलवे 160 तथा नॉर्दर्न रेलवे 108 होली स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। इसके अलावा उत्तर मध्य रेलवे 66,उत्तर पूर्वी व पूर्वी तट रेलवे 62-62, दक्षिण पश्चिम रेलवे 47,पश्चिम मध्य रेलवे 43,दक्षिणी रेलवे 39,दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे 15,कोंकण रेलवे 9 तथा पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे 2 विशेष ट्रेनें चलाएगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पूर्व ट्रेन की जानकारी प्राप्त कर लें तथा सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित यात्रा में सहयोग करें।

Related posts:

राजनीति के खेल की बेल में उलझा बजट सत्र

February 10, 2026

जनगणना के प्रथम चरण का जिला स्तरीय प्रशिक्षण प्रारंभ

February 9, 2026

जोधपुर-गांधीधाम सुपरफास्ट तीन दिन आंशिक रद्द

February 9, 2026

ट्रेन में छूटा गहनों व नकदी से भरा पर्स टीटीई ने लौटाकर दिखाई ईमानदारी

February 9, 2026

ट्रेन में मेडिकल इमरजेंसी,रेलवे की तत्परता से बच्चे को समय पर उपचार से राहत

February 9, 2026

एएनटीएफ: जोधपुर के दो तस्कर भीलवाड़ा में पकड़े, 41 किलो बिना चीरे वाला अवैध डोडा पोस्त बरामद

February 9, 2026

मादक पदार्थ तस्कर की 3 करोड़ की संपत्ति कुर्क

February 9, 2026

विकसित भारत की संकल्पना का शैक्षिक गन्तव्य है शिक्षा अधिष्ठान बिल-प्रो.पीके शर्मा

February 9, 2026

कृषि विज्ञान मेला 14 से

February 9, 2026