रेलवे ने माल ढुलाई राजस्व में बनाया रिकॉर्ड
यात्री राजस्व,माल ढुलाई और अन्य कोचिंग सेवाओं का समग्र राजस्व बढ़ा
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रेलवे ने माल ढुलाई राजस्व में बनाया रिकॉर्ड।उत्तर पश्चिम रेलवे ने बेहतर परिचालन दक्षता,सतत निगरानी एवं समयबद्ध कार्य निष्पादन के चलते वित्त वर्ष 2025-26 में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। रेलवे ने मात्र 295 दिनों में माल ढुलाई से 2,939 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित कर लिया है जो पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 10 दिन पहले प्राप्त हुआ है।
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार का विमान हादसे में निधन
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि सुनियोजित कार्यप्रणाली,मजबूत टीम वर्क और प्रभावी राजस्व प्रबंधन के कारण यह उपलब्धि संभव हो पाई है। उन्होंने बताया कि महाप्रबंधक अमिताभ के नेतृत्व में उत्तर पश्चिम रेलवे ने 20 जनवरी 2026 तक कुल 6,690 करोड़ रुपये की अब तक की सर्वाधिक राजस्व प्राप्ति दर्ज की है,जो गत वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 5.22 प्रतिशत अधिक है।
सभी प्रमुख राजस्व क्षेत्रों में हुई वृद्धि
इसके अंतर्गत उत्तर पश्चिम रेलवे ने सभी प्रमुख राजस्व क्षेत्रों में वृद्धि दर्ज की है। यात्री राजस्व 8.71 प्रतिशत,माल ढुलाई राजस्व 3.72 प्रतिशत तथा अन्य कोचिंग सेवाओं से आय में 6.69 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
