रेलवे ट्रेक फेंसिंग से बढ़ेगी सुरक्षा और ट्रेनों की गति

फुलेरा से मारवाड़ जंक्शन स्टेशनों के बीच 70 करोड़ रुपए की लागत से हो रही सेफ्टी फेंसिंग

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रेलवे ट्रेक फेंसिंग से बढ़ेगी सुरक्षा और ट्रेनों की गति। रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा रेल परिचालन को अधिक सुरक्षित,सुचारु एवं समयबद्ध बनाने के उद्देश्य से उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा विभिन्न रेलखंडों पर रेलवे ट्रैक के दोनों ओर सेफ्टी फेंसिंग लगाने का कार्य तीव्र गति से कराया जा रहा है। इस पहल से अनधिकृत आवागमन पर प्रभावी रोक लगेगी तथा पशुओं एवं व्यक्तियों के रेल पटरियों पर आने से होने वाली दुर्घटनाओं में उल्लेखनीय कमी आएगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल अंतर्गत फुलेरा से मारवाड़ जंक्शन के मध्य कुल 356 किलोमीटर लंबे महत्वपूर्ण रेलखंड पर सेफ्टी फेंसिंग कार्य हेतु 70 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। परियोजना का उद्देश्य मवेशियों व अनधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश को रोकना,रेल दुर्घटनाओं की संभावना को न्यूनतम करना तथा ट्रेनों की गति, संरक्षा एवं समयपालन में सुधार सुनिश्चित करना है।

जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि फुलेरा- मारवाड़ जंक्शन रेलखंड पर सेफ्टी फेंसिंग का कार्य चरणबद्ध रूप से किया जा रहा है। फुलेरा से मेड़ता रोड स्टेशन तक फेंसिंग कार्य पूर्ण हो चुका है,जिससे इस खंड पर रेल परिचालन अधिक सुरक्षित हुआ है। मेड़ता रोड से जोधपुर स्टेशन के मध्य फेंसिंग कार्य तीव्र गति से प्रगति पर है।

उन्होंने बताया कि फुलेरा से जोधपुर के बीच लगभग 114 किलोमीटर रूट खंड पर सेफ्टी फेंसिंग का कार्य अगले वित्त वर्ष में पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके अतिरिक्त जोधपुर से मारवाड़ जंक्शन के मध्य शेष लगभग 100.50 किलोमीटर (रेल पटरियों के दोनों ओर) पर सेफ्टी फेंसिंग का कार्य भी 2026 में पूरा किए जाने का लक्ष्य रखा गया है।

रेलवे ट्रेक फेंसिंग से बढ़ेगी सुरक्षा और ट्रेनों की गति

लूनी-मारवाड़ जंक्शन रेलखंड पर स्थायी बाड़बंदी
डीआरएम ने बताया कि लूनी- मारवाड़ जंक्शन रेलखंड (लगभग 54 किलोमीटर) पर पूर्व में की गई अस्थायी बांस की बाड़बंदी को हटा कर अब स्थायी सेफ्टी फेंसिंग की जा रही है, जिससे दीर्घकालिक एवं प्रभावी सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। इसके अतिरिक्त जोधपुर-मारवाड़ जंक्शन रेलखंड पर लगभग 80 किलोमीटर रूट में बीम फेंसिंग किए जाने का भी प्रस्ताव है।

रेलवे की आमजनों से अपील
वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) मनोहर सिंह ने बताया कि रेल प्रशासन के अनुसार परियोजना पूर्ण होने के पश्चात रेल संरक्षा में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। मवेशियों के कारण लगाए जाने वाले अनावश्यक गति प्रतिबंधों में कमी आएगी, जिससे ट्रेनों के समयपालन में सुधार,यात्रा समय में कमी तथा यात्रियों को अधिक सुरक्षित एवं सुगम रेल यात्रा का लाभ मिलेगा।
रेलवे प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे रेल पटरियों के निकट अनधिकृत प्रवेश न करें तथा सेफ्टी फेंसिंग को किसी भी प्रकार से क्षतिग्रस्त न करें। यह पहल यात्रियों,रेलकर्मियों एवं आम नागरिकों की सामूहिक सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026