ऑपरेशन सिंदूर में उत्कृष्ट योगदान पर रेलवे अधिकारी सिंह सम्मानित

सीनियर डीओएम लोकेश कुमार सिंह ने स्थापित किया बेहतर समन्वय

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),ऑपरेशन सिंदूर में उत्कृष्ट योगदान पर रेलवे अधिकारी सिंह सम्मानित।ऑपरेशन सिंदूर के दौरान रक्षा मंत्रालय को दिए गए उत्कृष्ट सहयोग के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में कार्यरत वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक लोकेश कुमार सिंह को रेलवे बोर्ड द्वारा प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित किया गया है। रेलवे बोर्ड की ओर से जारी प्रशंसा प्रमाण पत्र में उनके योगदान को अनुकरणीय बताया गया है।

जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय रेल ने असाधारण प्रतिबद्धता,बेहतर समन्वय और उच्च स्तरीय व्यावसायिकता का परिचय देते हुए समयबद्ध ट्रेन संचालन किया। इस कार्य में जोधपुर के वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक लोकेश कुमार सिंह की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही,जिन्होंने ऑपरेशन की सफलता में अहम योगदान दिया। डीआरएम ने शुक्रवार को सिंह को यह प्रशंसा पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर सीनियर डीसीएम हितेश यादव भी उपस्थित थे।

भावनगर-हरिद्वार साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन रविवार से चलेगी

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय हित में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के लिए उन्हें यह प्रशंसा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है। रेलवे बोर्ड के सदस्य (संचालन एवं व्यवसाय विकास) हरि शंकर वर्मा द्वारा यह प्रमाण पत्र जारी किया गया। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर डीआरएम सहित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने सिंह को बधाई दी।

Related posts: