रेल मंत्री ने शोक की घड़ी में भी निभाया कर्तव्य,फोन पर की लेवल क्रॉसिंग (LC) गेट सुरक्षा अभियान की समीक्षा

जोधपुर(डीडीन्यूज),रेल मंत्री ने शोक की घड़ी में भी निभाया कर्तव्य,फोन पर की लेवल क्रॉसिंग (LC) गेट सुरक्षा अभियान की समीक्षा। 09 जुलाई को रेल मंत्री ने अपने पिताश्री के निधन के अगले ही दिन अंतिम संस्कार और पारिवारिक शोक के बावजूद,रेलवे सुरक्षा से जुड़े अत्यंत महत्वपूर्ण विषय “लेवल क्रॉसिंग (LC) गेट सुरक्षा” की समीक्षा फोन पर की। उन्होंने इस विषय पर देशभर के ज़ोन में लागू करने के लिए 11 महत्त्वपूर्ण निर्देश जारी किए। LC गेट्स की सुरक्षा जांच हेतु 15 दिवसीय विशेष अभियान की शुरुआत 8 जुलाई 2025 से की गई है।

1.सभी LC गेट्स पर CCTV कैमरे और रिकॉर्डिंग सिस्टम अनिवार्य रूप से लगाए जाएँ। बिजली की आपूर्ति के लिए सौर पैनल,बैटरी बैकअप, UPS आदि का भी उपयोग किया जाए। यह कार्य मिशन मोड में पूर्ण किया जाए।

2.‘Close to Road Traffic’ Level crossing को ‘Open to Road Traffic’ में परिवर्तित करने की नीति की समीक्षा की जाए।

3.सभी LC गेट्स का इंटरलॉकिंग कार्य शीघ्रता से किया जाए।

4.रेलवे की PSUs को भी इंटरलॉकिंग एवं निर्माण कार्यों में शामिल किया जाए।

5.इंटरलॉकिंग हेतु TVU सीमा 20,000 से घटाकर 10,000 की गई है।

6.10,000 TVU से अधिक वाले सभी गेट्स को प्राथमिकता से इंटरलॉक किया जाए,भले ही ROB/RUB/LHS की योजना बनी हो या नहीं।

7.सभी मंडल रोजाना कम-से-कम 2 गैर-इंटरलॉक LC गेट्स की वॉइस रिकॉर्डिंग की रैंडम जांच करें।

8.सभी DRMs यह सुनिश्चित करें कि वॉइस लॉगर सिस्टम कार्यरत एवं पूरी तरह से क्रियाशील हो।

9.स्पीड ब्रेकर और चेतावनी बोर्ड्स को मानक अनुसार लगाया जाए और गलती होने पर तत्काल सुधारा जाए।

10.LC गेट्स को हटाने हेतु LHS/RUB/ROB निर्माण कार्यों को तेज़ी से पूरा किया जाए।

11.ऐसे व्यस्त गेट्स की सूची बनाई जाए जहाँ अतीत में जनता ने गेटमैन पर दबाव डाला हो या दुर्व्यवहार किया हो,वहाँ RPF या होमगार्ड की तैनाती सुनिश्चित की जाए।

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026