अज्ञात वाहन से रेलवे क्रासिंग का बैरियर टूटा
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अज्ञात वाहन से रेलवे क्रासिंग का बैरियर टूटा।लूणी के निकट धुंधाड़ा-लूणी मुख्य मार्ग पर रविवार सुबह अज्ञात वाहन ने रेलवे फाटक का बैरियर तोड़ दिया। इस घटना के कारण काफी समय तक सडक़ मार्ग पर आवागमन बाधित रहा।
शेरगढ़ में पत्थरों से भरा ट्रक पलटा जनहानि नहीं
जानकारी के अनुसार यह घटना लूणी स्टेशन के रेलवे फाटक संख्या सी 1 पर हुई। सुबह करीब 11 बजे जब फाटक रेलगाड़ी के आवागमन के लिए बंद था,तभी एक अज्ञात वाहन ने बैरियर को तोड़ दिया और मौके से फरार हो गया। बैरियर टूटने के बाद गेटमैन ने तुरंत कार्रवाई की। उन्होंने पास में लगे सीधे बैरियर का उपयोग कर फाटक को फिर से बंद किया,जिससे आगे की दुर्घटनाओं को रोका जा सका और रेल यातायात सुरक्षित रहा।
