Doordrishti News Logo

रेल यात्रियों से सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने का आव्हान

  • स्वच्छता रैली निकाली
  • कूड़ेदानों के रंगों के अनुरूप उपयोग की अपील

जोधपुर,रेलवे के स्वच्छता पखवाड़े के तहत मंगलवार को रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता के प्रति रेलयात्रियों को जागरूक बनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पांडेय के नेतृत्व में मनाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़े के दौरान मंगलवार को विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रेल यात्रियों को स्वच्छता संबंधी आवश्यक जानकारी दी गई। जिसके तहत उनसे सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नही करने के प्रति जागरूक किया गया।

इस दौरान यात्रियों को अवगत कराया गया कि रेलवे स्टेशनों पर रखे गए डस्टबिन का उनके रंग के अनुरूप इस्तेमाल किया जाना चाहिए। स्टेशन पर गीले कचरे के लिए हरा और सूखे कचरे के लिए नीले डस्टबिन निर्धारित है और यात्रियों को कचरा डालते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए। इस अवसर पर स्टेशन पर तैनात कर्मचारियों और हाउस कीपिंग स्टाफ की ओर से स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई जिसमें स्टेशन निदेशक ललित शर्मा,मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक आशीष श्रीवास्तव, स्टेशन उपाधीक्षक किरताराम चौधरी इत्यादि ने भाग लेकर यात्रियों को प्लेटफॉर्म और ट्रेन में स्वच्छता बनाए रखने का आव्हान किया। स्वच्छता पखवाड़ा दो अक्टूबर तक चलेगा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

डॉलर के मुकाबले गिरता रुपया उपभोक्ता के लिए खतरनाक

April 3, 2026

महावीरपुरम में धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

April 3, 2026

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026