Doordrishti News Logo

आरएसी का सिपाही ड्यूटी पर नहीं पहुंचा,छह दिन से लापता

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),आरएसी का सिपाही ड्यूटी पर नहीं पहुंचा,छह दिन से लापता। आरएसी का सिपाही अपनी ड्यूटी पर नहीं पहुंचा। वह छह दिन से लापता है। उसकी पत्नी की तरफ से करवड़ थाने में गुमशुदगी दर्ज करायी गई है। पुलिस जवान का पता लगाने का प्रयास कर रही है। फिलहाल उसका पता नहीं चला है।

जोधपुर जेल में बंदी के पास मिला सिगरेट का पैकेट,केस दर्ज

करवड़ पुलिस ने बताया कि सिरोही जिले के पिण्डवाडा थानान्तर्गत स्वरूपगंज भावरी हाल ग्रामीण पुलिस लाइन करवड़ में रहने वाले प्रियंका की तरफ से गुमशुदगी दर्ज कराई गई। इसमें बताया कि वह पुलिस लाइन क्वार्टर में पति महावीर के साथ रहती है।

16 फरवरी को उसके पति महावीर की ड्यूटी बीकानेर में थी। वे बीकानेर ड्यूटी के लिए निकले थे,मगर ड्यूटी पर नहीं पहुंचे। बाद में रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी पता करवाया गया,मगर वे नहीं मिले। वे आरएसी ए-कंपनी 14वीं बटालियन में तैनात है। करवड़ थाने मेें शनिवार को गुमशुदगी दर्ज कराई गई।

Related posts: