Doordrishti News Logo

रेडिमेड गारमेंट दुकान से युवती के बैग से पर्स पार

पर्स में 75-80 हजार रुपए -सीसीटीवी फुटेज में दिखीं तीन महिलाओं की कारस्तानी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रेडिमेड गारमेंट दुकान से युवती के बैग से पर्स पार। शहर के अंदर सदर कोतवाली क्षेत्र में एक रेडिमेड कपड़े की दुकान में खरीदारी के लिए आई युवती के बैग से पर्स चोरी हो गया। पर्स में 75-80 हजार रुपए होना बताया गया है। दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज में तीन संदिग्ध महिलाएं देखीं गई है। आशंका है कि उनके द्वारा यह कारस्तानी की गई है। फिलहाल मामले में गहनता से जांच कर रही है। महिलाओं की पहचान की जा रही है।

जोधपुर में उत्तरैणी-2026 संपन्न

सदर कोतवाली पुलिस ने बताया कि जाटावास तला नगरिया गंगाणी हाल सारण नगर बनाड़ की रहने वाली शोभा पुत्री ओमाराम जाट यहां भीतरी क्षेत्र सदर कोतवाली में एक रेडिमेड कपड़े की दुकान में खरीदारी के लिए आई थी। जहां पर भीड़ भी थी और पहले से ही कुछ महिलाएं बैठी थी। इसी बीच किसी ने उसके बैग से पर्स चोरी कर लिया। बैग संभालने पर पर्स गायब मिलने पर पता लगा। पर्स में 75- 80 हजार रुपए थे। मामले में पास बैठी महिलाओं द्वारा कारस्तानी को अंजाम दिए जाने का संदेह जताया गया है। सीसीटीवी फुटेज में महिला की भूमिका संदिग्ध लग रही है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026