Doordrishti News Logo

जयपुर, हिंदी व्यंग्य के विश्वकोश का प्रकाशन किया जा रहा है जिसमें व्यंग्यकारों के परिचय से लेकर उनकी रचनात्मक उपलब्धियों की जानकारी उपलब्ध हो सकेगी। इस कोश में पूरी दुनिया से हिंदी व्यंग्य लेखकों की महत्वपूर्ण जानकारी प्रकाशित की जाएगी। यह इस कोश के जरिए मुद्रित और इंटरनेट दोनों के माध्यम से उपलब्ध होगी।

वरिष्ठ व्यंग्यकार फारूक आफरीदी ने बताया कि हिंदी व्यंग्यकोश का संपादन सुप्रसिद्ध व्यंग्यकार प्रो. राजेशकुमार और सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. संजीव कुमार कर रहे हैं।

हिंदी व्यंग्य कोश में सभी व्यंग्यकारों की मूलभूत जानकारी जैसे नाम जन्मतिथि, पता, प्रकाशित कार्य, सम्मान आदि का विवरण होगा। इसके साथ ही उनकी प्रतिनिधि रचना का आनंद भी पाठक ले सकेंगे।

व्यंग्यकारों के साथ इस व्यंग्य कोश में व्यंग्य के संकलनों और पत्रिकाओं की जानकारी भी शामिल की जाएगी। सभी लेखक इस लिंक पर जाकर विश्वकोश में अपनी या अन्य व्यंग्यकारों संकलनों पत्रिकाओं की जानकारी जमा कर सकते हैं।https://docs.google.com/forms/d/e/vFAIpQLSctfFpUedzvfGUPqyIRaabddRk&}cxvgwL|dqGxFgWujcA/viewform?usp=sf_link

हिन्दी में विश्वकोश की परंपरा नई नहीं है लेकिन व्यंग्य के क्षेत्र में इस तरह का काम पहले कभी नहीं हुआ। ऐसी उम्मीद की जाती है कि इस हिंदी व्यंग्य कोश के द्वारा पाठकों, लेखकों, संपादकों और शोधकर्ताओं को बहुत मदद मिलेगी और साहित्य के क्षेत्र में एक बड़ी कमी की पूर्ति होगी। यह अपरिहार्य ग्रंथ अपने आप में शोधकार्य होगा।

राजस्थान में लगभग 50 से अधिक हिन्दी और राजस्थानी व्यंग्य लेखक हैं जिनमें कई राष्ट्रीय स्तर पर अपनी ख्याति रखते हैं। इनमें पूरन सरमा, फारूक आफरीदी, अनुराग वाजपेयी, डॉ दुर्गाप्रसाद अग्रवाल, डॉ यश गोयल, डॉ अजय अनुरागी, बुलाकी शर्मा, प्रभात गोस्वामी, मनमोहन हर्ष, बादल, डॉ मंगत, मधु आचार्य आशावादी, कृष्ण कुमार आशु, गोविन्द शर्मा, भरतचन्द्र शर्मा, डॉ मदन केवलिया, शरद केवलिया, प्रभाशंकर उपाध्याय, शंकरलाल मीणा, शरद उपाध्याय, प्रमोद कुमार चमोली आदि प्रमुख हैं।

हिंदी व्यंग्य कोश पाठकों के लिए इसी साल उपलब्ध हो जाएगा। व्यंग्य साहित्य की प्रमुख विधा है, जो हमें विभिन्न अखबारों और पत्र -पत्रिकाओं में रोजाना पढ़ने को मिलती है। इसके साथ ही अनेक लेखकों की पुस्तकें भी नियमित रूप से प्रकाशित होती रहती है। कुछ पत्रिकाएँ तो विशेष रूप से व्यंग्य का ही प्रकाशन करती हैं। हिंदी विश्वकोष का प्रकाशन इंडिया नेटबुक्स, दिल्ली द्वारा किया जा रहा है।

>>> भांजे और बेटे के साथ कर रहे थे स्विमिंग, मौत

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

Rajasthan: बजट 8 करोड़ प्रदेशवासियों के प्रति हमारे कर्तव्यों का दस्तावेज- भजनलाल

February 12, 2026

Rajasthan: विधानसभा में राज्य का बजट पेश

February 12, 2026

राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े गुरुवार को जोधपुर आएंगे

February 11, 2026

उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने बजट को दिया अंतिम रूप

February 11, 2026

IIT जोधपुर और राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के बीच ऐतिहासिक समझौता

February 11, 2026

आईआईटी व एसएलआईईटी के मध्य एमओयू

February 10, 2026

भाजपा नेता धाणदिया दीनदयाल उपध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के प्रदेश सह संयोजक नियुक्त

February 10, 2026