Doordrishti News Logo

जनसुनवाई हर विधायक को करनी चाहिए-मुख्यमंत्री गहलोत

  • मुख्यमंत्री गहलोत ने दिव्यांगों को प्रदान की स्कूटी
  • जन सुनवाई में उमड़े लोग

जोधपुर,मुख्यमंत्री तीन दिन से जोधपुर में कई शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रमों में भाग लेने के साथ आज उन्होंने सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र मेें तीन दिव्यांगों को स्कूटी प्रदान की और पीठ थपथपाई। उन्होंने सर्किल हाउस में जन सुनवाई की। जनसुनवाई में सैकड़ों लोगों ने अपनी परिवेदनाएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखी और उन्होंने विशेषाधिकारी को उन्हें सुलझाने को कहा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने यहां सर्किट हाउस में सरदारपुरा स्थानीय विधायक कोष से 3 दिव्यांगों को स्कूटी का वितरण किया। यह अशोक गहलोत विधायक कोष से दी गई। इसके बाद सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आमजन से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना। साथ ही मौके पर उपस्थित अधिकारियों को समस्या समाधान के लिए निर्देशित किया।

ये भी पढ़ें- मुख्यमंत्री नहीं जनता का प्रथम सेवक हूं-गहलोत

जनसमस्या के साथ नेताओं को भी सुना

सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री के सामने समस्या और शिकायतें लेकर भारी संख्या में लोग पहुंचे। इस बीच मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं नेताओं से भी मुलाकात की। सर्किट हाउस में जन सुनवाई के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जनसुनवाई हर विधायक को करनी चाहिए। लोगो की मानसिकता होती है की उनका विधायक और उनका नेता उनके समस्याओं को सुन रहा है। इससे उनका जुड़ाव रहता है। हम भी मानते हैं हर समस्या का समाधान नहीं होता, लेकिन जनसुनवाई से लोगों को संतुष्टि मिलती।

public-hearing-should-be-done-by-every-mla-chief-minister-gehlot

मुख्यमंत्री ने एक सवाल पर कहा कि आपने बोला था कि मैं प्रथम सेवक बनकर हमेशा सेवा करता रहूंगा। इस पर उन्होंने कहा कि जरूरी नहीं है कि मुख्यमंत्री ही प्रथम सेवक होता है। प्रथम सेवक जनता की सेवा करने वाला होता है। हमेशा कहता हूं मैं थांसु दूर नहीं जब तक जीवन है। मैं प्रथम सेवक के रूप सेवा करता रहूंगा।

ये भी पढ़ें- मुख्यमंत्री ने नन्हीं क्रिकेटर मूमल के हुनर की तारीफ करते हुए पीठ थपथपायी

हर वर्ग का ध्यान रखा है

उन्होंने कहां कि प्रदेश सरकार ने हर वर्ग का ध्यान रखा है। किसानों के लिए 2000 यूनिट बिजली फ्री की है आम उपभोक्ताओं के लिए भी 100 यूनिट तक बिजली फ्री की है। जोधपुर में मारवाड़ मेडिकल यूनिवर्सिटी दी है। ऐसे सरकार ने शिक्षा चिकित्सा सहित हर क्षेत्र में काम करने का प्रयास किया है। उनकी मंशा है कि वह ज्यादा से ज्यादा लोगों को कैसे आराम दें सकें।

सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का शुभारंभ

मुख्यमंत्री सर्किट हाउस में जनसुनवाई के बाद पाली रोड डीपीएस के पास में व्यास मेडिसिटी में व्यास सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का फीता काटकर उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने टेली आईसीयू सेवा सहित अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने व्यास मेडिसिटी के भवन,परिसरों, चिकित्सा सेवाओं और सुविधाओं की चिकित्सा विशेषज्ञों से जानकारी ली। साथ ही उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों की कुशलक्षेम भी पूछी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews