Doordrishti News Logo

जोधपुर, संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों के हक़ के लिये उनके साथ संघर्ष कर रही राजस्थान जाट महासभा की ओर से किसान आंदोलन के 6 माह पूरे होने पर काले झंडे लगा कर विरोध किया। राजस्थान जाट महासभा के अध्यक्ष राजाराम मील के निर्देशानुसार हर शहर और गाँव में किसान कोविड-19 के मद्देनज़र सरकारी गाइडलाइंस की पालना करते हुए शांतिपूर्वक तरीक़े से सरकार का विरोध किया गया।

Protests by celebrating black day after 6 months of farmers' agitation

राजस्थान जाट महासभा महिला प्रकोष्ठ जोधपुर की अध्यक्ष शारदा चौधरी ने बताया कि आज पूरे देश के किसान काला दिवस मना रहे हैं। ये काला दिवस सिर्फ़ किसान के लिए ही नहीं है हर उस कौम के लिए है जिसके अधिकारों को सरकार छीन रही है। किसान आंदोलन तो इसका एक उदाहरण है जहाँ पर पिछले छह महीने से किसान अपना पेट, रोटी, खेती और ज़मीन बचाने की सरकार से गुहार कर रहे हैं।

Protests by celebrating black day after 6 months of farmers' agitation

राजस्थान जाट महासभा के बैनर तले राजाराम मील के निर्देशानुसार राजस्थान में हर जगह वाहनों और घरों तथा सोशल मीडिया पर काला झंडा लगाकर उन किसानों का हौसला बढ़ा रहे हैं जो दिल्ली की बॉर्डर पर घर छोड़कर पिछले छह महीने से बैठे हैं। किसानों की माँगे जब तक पूरी नहीं होगी हम डटे रहेंगे। कोरोना महामारी के कारण हम बड़ी किसी भीड़ को जमा नहीं कर रहे हैं लेकिन इसके बाद हम तब तक लड़ेंगे जब तक किसान जीतकर वापस अपने घर न लौट जाएं।

ये भी पढ़े :- जिले की चिकित्सकीय आधारभूत स्थिति के आकलन एवं उन्नयन के लिए त्रिस्तरीय रणनीति तय

इस दौरान गीता बरवड़, सुरेंद्र कंवर, यशोदा चौधरी, विमला गुर्जर, चंद्रकला चौधरी, नीतू चौधरी, सुनीता चौधरी, विनीता चौधरी, निर्मला चौधरी, विजयलक्ष्मी चौधरी,सोनल चौधरी, सोनिया चौधरी, मंजु,अनिता, हर्षिता चौधरी, दीपिका चौहान, हर्षित चौधरी, धनराज चौधरी, दीपक चौधरी, सूरज, राजवीर ओझा, रणवीर, सूर्यवीर आदि शामिल हुए।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026