Doordrishti News Logo

जोधपुर, जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के कुलपति के आदेशानुसार संस्कृत विभाग की प्रोफेसर सरोज कौशल को जनसंपर्क अधिकारी पद पर नियुक्त किया गया है। प्रो. सरोज कौशल ने शुक्रवार को हिंदी के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. भरत कुमार से जनसंपर्क अधिकारी का कार्यभार ग्रहण किया।

इस अवसर पर डॉ. निधि संदल, डॉ. दिनेश गहलोत, डॉ. विभा भूत, डॉ. रचना दिनेश, डॉ. क्षितिज महर्षि, शैलसिंह राठौड़ के साथ जनसंपर्क अधिकारी कार्यालय के कर्मचारी मौजूद थे। प्रो. कौशल ने अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों को मीडिया के माध्यम से समाज में प्रेषित करना, विश्वविद्यालय की सभी संवैधानिक समितियों के निर्णयों से अवगत करवाना तथा शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की उपलब्धियों को सर्वत्र प्रसारित करना प्राथमिकता में रहेंगे।

उन्होंने कहा कि कुलपति द्वारा अनेक नवाचारों की योजनाओं को रेखांकित करना हमारा लक्ष्य रहेगा। उन्होंने कहा कि जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय पश्चिमी राजस्थान का सबसे बड़ा उच्च शिक्षा केन्द्र के रूप से अत्यधिक समृद्ध है उसकी समस्त भावी योजनाओं से अनवरत सभी को अवगत करवाना लक्ष्य रहेगा।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026