Doordrishti News Logo

67वीं जिला स्तरीय विद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरित

प्रतियोगियों को संघर्षषील रहने का दिया संदेश

जोधपुर,67वीं जिला स्तरीय विद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरित। 67वीं जिला स्तरीय माध्यमिक/उच्च माध्यमिक 17/19 विद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 03 से 08 अक्टूबर तक सरस्वती बाल वीणा भारती उमावि सूरसागर में हुआ। जिसके विजेताओं को आज स्कूल में आयोजित एक समारोह में पुरस्कृत किया गया।

यह भी पढ़ें – पिकअप में नमक के कट्टों के नीचे मिली अवैध देशी शराब की पेटियां

ये रहे परिणाम
17 वर्ष छात्र वर्ग में सरस्वती बाल भारती मावि.चांदणा भाखर प्रथम, राउमावि चौहाबो.द्वितीय एवं अपेक्स उमावि कुड़ी भगतासनी तृतीय स्थान पर रही। छात्रा वर्ग में मगांरा.उमावि डिगाड़ी प्रथम,फ्यूचर किड्स एकेडमी कालीबेरी द्वितीय एवं सरस्वती बाल वीणा भारती उमावि सूरसागर तृतीय रही।19 वर्ष छात्र वर्ग में केवीे नं. 2 आर्मी स्कूल प्रथम,सरस्वती बाल वीणा भारती उमावि सूरसागर द्वितीय एवं आदित्य प.स्कूल झालामंड तृतीय रही। छात्रा वर्ग में होली फेथ सीसै. स्कूल डिगाड़ी प्रथम,सरस्वती बाल वीणा भारती उमावि सूरसागर द्वितीय एवं गोमा देवी राबा.उमावि काली बेरी तृतीय रही। पुरस्कार वितरण समारोह अशोक बिश्नोई प्रधानाचार्य फिजिकल काॅलेज के मुख्य आतिथ्य,बाबूलाल चौधरी संस्था प्रधान होली फेथ सीसे. स्कूल डिगाड़ी की अध्यक्षता एवं चंपालाल सोलंकी,अमीचन्द पूनिया, रामनिवास चौधरी के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुआ। विजेता,उपविजेता एवं तृतीय स्थान पर रही टीमों को ट्राफियां और मेडल्स से नवाजा गया। मुख्य अतिथि अशोक बिश्नोई ने विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाते हुए खेलों से निरंतर जुड़े रहने का संदेश दिया। वशा. शिक्षक बक्साराम चौधरी और सुशील चौधरी ने कड़ी मेहनत से निर्धारित समय पर सभी मैचैज पूरे करवा कर सजग शारीरिक शिक्षक होने का परिचय दिया। वशा.शिक्षिका सुशीला ने खेल को खेल की भावना से खेलने का संदेश दिया। वशा.शिक्षक बक्सा राम ने खिलाड़ियों को निडर,साहसी और जुंझारू बनने का संदेश दिया। संयोजक भूराराम चौधरी ने समय पर शांतिपूर्वक प्रतियोगिता समापन के उपलक्ष में शिक्षा विभाग,शा. शिक्षकों, टीम मैनेजर्स,टीम कोचेज,प्रतियोगियों का आभार व्यक्त करते हुए प्रतियोगियों को संघर्षशील बने रहने का संदेश दिया।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सोलर प्लांट में चोरी की कोशिश एक आरोपी को पकड़ा

October 10, 2026

एसआई प्रमोशन के लिए 2 किमी की दौड़ के बाद एएसआई का हार्ट अटैक से मौत

October 10, 2026

सोलर प्लांट में चोरी की कोशिश एक आरोपी को पकड़ा

October 10, 2026

मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की शिकायत से प्रशासन का इनकार

October 10, 2026

हाईकोर्ट ने दो बच्चों की मां को लिव-इन पार्टनर के साथ रहने की दी आजादी

October 10, 2026

कृषि विवि में बनी पश्चिमी राजस्थान की पहली अत्याधुनिक प्लांट टिश्यू कल्चर लैब

October 10, 2026

कई थानों में वांछित नकबजन आई-10 कार के साथ पकड़ा गया

October 10, 2026

जोधपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास का दूसरे फेज का टेंडर जारी

October 10, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड पांच हजार का इनामी गिरफ्तार

October 10, 2026